धर्म-अध्यात्म

जानिये मोरपंख रखने की सही दिशा

Apurva Srivastav
3 Oct 2023 4:20 PM GMT
जानिये मोरपंख रखने की सही दिशा
x
हिंदू धर्म में मोरपंख को बेहद ही पवित्र माना गया है क्योंकि इसका संबंध भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ है ठीक उसी तरह वास्तुशास्त्र में भी मोरपंख को अहम बताया गया हैं। मान्यता है कि इसे घर में रखने से सकारात्मकता और शुभता में वृद्धि होती है साथ ही साथ नकारात्मकता का भी नाश हो जाता है।
लेकिन मोरपंख लाभ तभी देता है जब वह नियमों के अनुसार रखा जाए। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा वास्तुशास्त्र में बताए गए है नियमों के अनुसार मोरपंख रखने की सही दिशा और स्थान बता रहे हैं जो आपको धनवान बना सकता है तो आइए जानते हैं।
मोरपंख रखने की सही दिशा—
अगर आप धन लाभ पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप मोरपंख को घर की सही दिशा में जरूर रखें। माना जाता है कि घर की दक्षिण पश्चिमी हिस्से में अगर मोरपंख रख दिया जाए तो इससे लक्ष्मी का आगमन घर में होता है साथ ही परिवार को आर्थिक तंगी का भी सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा वास्तुदोष को दूर करने के लिए आप मोरपंख को घर के प्रवेश द्वार पर लगा सकते हैं मगर मुख्य द्वार पर एक की जगह तीन मोरपंख लगाना शुभ रहेगा।
अगर घर में किसी को रोजाना रात में बुरे सपने आते हैं और अनजाना भय बना रहता है तो ऐसे में आप रात को सोते वक्त अपने तकिए के नीचे मोरपंख जरूर रखें। ऐसा करने से बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं साथ ही भय से भी मुक्ति मिलती है इसके अलावा वास्तुदोष भी दूर हो जाता है।
Next Story