धर्म-अध्यात्म

जानिए ज्येष्ठ माह के प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट

Apurva Srivastav
22 May 2021 3:03 PM GMT
जानिए ज्येष्ठ माह के प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट
x
ज्येष्ठ का प्रारंभ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 27 मई 2021 को प्रारंभ होगा

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह अंतिम माह होता है इसके बाद चैत्र माह वैशाख और फिर ज्येष्ठ। इस बार ज्येष्ठ का प्रारंभ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 27 मई 2021 को प्रारंभ होगा और 25 जून 2021 तक रहेगा। आओ जानते हैं इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट।

1. 27 मई 2021 गुरुवार को नारद जयंती है। पंचांग भेद से 28 मई को भी मनाई जा रही है।
2. 29 मई शनिवार गणेश चतुर्थी तिथि रात 10:30 पर प्रारंभ होगी जो अगले दिन तक चलेगी।
3. 30 मई रविवार को गणेश चतुर्थी अर्थात संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।
4. 31 मई सोमवार को रानी अहिल्याबाई जयंती मनाई जाएगी।
5. 1 जून मंगलवार को पंचक काल प्रारंभ होगा। इसी दिन संत तारण तरण गुरुपर्वी भी है।
6. 3 जून गुरुवार को नवतपा समाप्त हो जाएगा।
7. 6 जून रविवार को अचला एकादशी का व्रत रखा जाएगा, जिसे अपरा एकादशी भी कहते हैं।
8. 7 जून सोमवार को सोम प्रदोष का व्रत है।
9. 8 जून मंगलवार को मासिक शिवरात्रि है अर्थात चतुर्दशी व्रत है। इसी दिन वट व्रत भी प्रारंभ होगा है।
10. 10 जून गुरुवार को सूर्य ग्रहण है जो विदेश में नजर आएगा। इसी दिन वट अमावस्या व्रत भी रहेगा और स्नान, दान अमावस्या भी मानी जाएगी। इसी दिन शनि जयंती भी है।
11. 13 जून रविवार को रंभ तीज व्रत रखा जाएगा और इसी दिन महाराणा प्रताप जयंती भी मनाई जाएगी।
12. 14 जून सोमवार को गुरु अर्जुनदेव पुण्य‍तिथि और विनायक चतुर्थी व्रत है।
13. 15 जून मंगलवार को साईं टेकराम पुण्यतिथि है। इसी दिन सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे तो मिथुन संक्रांति है।
14. 16 जून 2021 बुधवार को सिंध सम्राट राजा दाहिर का बलिदान दिवस।
15. 18 जून शुक्रवार को मां धूमावती जयंती मनाई जाएगी और इसी दिन झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस भी है।
16. 19 जून शनिवार को महेश नवमी मनाई जाएगी।
17. 20 जून रविवार को गंगा दशहरा और गायत्री जयंती है। इसी दिन म. गालवजी अवतरण दिवस भी है। इसी दिन फादर डे भी है।
18. 21 जून सोमवार को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं संगीत दिवस भी है।
19. 22 जून मंगलवार को बड़ा महादेव पूजन, प्रदोष व्रत और द. वट पूर्णिमा व्रत प्रारंभ होगा।
20. 24 जून गुरुवार को द. वट पूर्णिमा व्रत, स्नान-दान पूर्णिमा और संत कबीर जयंती रहेगी। इसी दिन रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भी है।
ज्येष्ठ माह समाप्त अगले दिन गुरु हरगोविंद सिंह जी की जयंती है।


Next Story