धर्म-अध्यात्म

जान ले हथेली पर बनने वाली अशुभ रेखाएं

Khushboo Dhruw
5 Oct 2023 3:22 PM GMT
जान ले हथेली पर बनने वाली अशुभ रेखाएं
x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं निशान और आकृतियां बनी होती है जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता है। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के जीवन पर खास प्रभाव डालती है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर शुभ अशुभ दोनों तरह की रेखाएं बनी होती है शुभ रेखाए जीवन में सुख समृद्धि और तरक्की की ओर इशारा करती है तो वही अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों का संकेत प्रदान करती है आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जिनके हथेली पर होने से व्यक्ति को जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो आइए जानते हैं उन रेखाओं के बारे में।
हथेली पर बनने वाली अशुभ रेखाएं—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर किसी भी स्थान पर द्वीप का निशान होता है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है कहते हैं कि हथेली पर द्वीप जिस भी पर्वत पर होता है उस पर विपरीत प्रभाव डालता है। द्वीप का निशान व्यक्ति के जीवन में संकट व समस्याओं का संकेत देता है। वही इसके अलावा हथेली पर बनने वाली जीवन रेखा को काटती हुई छोटी छोटी रेखाओं को भी हस्तरेखा शास्त्र में शुभ नहीं माना जाता है ये रेखाएं जिस स्थान पर जीवन रेखा को काटती है व्यक्ति को उसी आयु में परेशानियों का सामना करना पड़ता है हथेली की इन रेखाओं को दुर्भाग्य का सूचक माना गया हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं दुर्भाग्य का संकेत देती है ऐसे रेखा को शुभ नहीं माना जाता है कहते हैं कि जिन लोगों की हथेली में अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं बनी होती है उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में कई परेशानियों का दुखों का सामना करता है।
Next Story