धर्म-अध्यात्म

माघ पूर्णिमा के लिए जानिए महत्वपूर्ण मंत्र

Apurva Srivastav
3 Feb 2023 6:49 PM GMT
माघ पूर्णिमा के लिए जानिए महत्वपूर्ण मंत्र
x
भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी का दूध और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।

5 फरवरी को माघ मास की पूर्णिमा रहेगी। इस दिन श्री हरि विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने से घर में सुख-शांति और धन-धान्य बना रहता है। माता लक्ष्मी का षोडशोपचार पूजन करके उन्हें प्रमुख तीन मंत्रों से प्रसन्न करने से घर में धन समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी का दूध और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। उनकी षोडशोपचार नहीं तो दशोपचार या नहीं तो पंचोपचार पूजा करें। पंचोपचार यानी पांच प्रकार की सामग्री से उनकी पूजा करें। गंध, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करने के बाद आरती उतारें।
माघ पूर्णिमा के 3 महत्वपूर्ण मंत्र | Maghi Purnima ke Mantra : पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी के मंत्रों से पूजा या हवन करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप करके माता की आरती भी करें।
1- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।'
2- ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:।।
3- ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये, धन धान्य समृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा।।'


Next Story