धर्म-अध्यात्म

जितिया व्रत की तारीख और मुहूर्त जाने

Khushboo Dhruw
30 Sep 2023 3:08 PM GMT
जितिया व्रत की तारीख और मुहूर्त जाने
x
हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन जितिया व्रत बेहद ही खास माना जाता है जो महिलाएं अपनी संतान की अच्छी सेहत और सुख समृद्धि के लिए करती है। जितिया व्रत को ​जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता हैं पंचांग के अनुसार यह व्रत हर साल अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी से नवमी तिथि तक किया जाता है।
व्रत के एक दिन पहले महिलाएं तामसिक भोजन आदि से दूर रहती है इसके अलावा ब्रहचर्य का पालन भी करती है। इस व्रत को करने से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी हो जाती है। जितिया व्रत निर्जला किया जाता है इस दौरान महिलाएं अन्न जल का त्याग कर पूजा पाठ और व्रत करती है। इस साल जितिया व्रत 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा जितिया व्रत से जुड़ी जानकारी से अवगत करा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
जितिया व्रत की तारीख और मुहूर्त—
आपको बता दें कि इस साल जितिया व्रत 5 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा। जबकि 6 अक्टूबर को माताएं पूरे दिन​ निर्जला व्रत रहेंगी। यह व्रत तीन दिनों तक चलता है ऐसे में यह 5 अक्टूबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगा। अष्टमी तिथि 6 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा और 7 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 8 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
जितिया व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण कर सूर्य को जल अर्पित करें। अब सूर्य प्रतिमा को स्नान कराएं। धूप, दीपक आदि से आरती करें। कुशा से बनी जीमूतवाहन की प्रतिमा को धूप, दीपक, चावल, पुष्प अर्पित करें। पूरे विधि विधान से पूजा कर कथा सुनें। व्रत के पारण के बाद गरीबों और जरूरतमंदों को दान जरूर करें।
Next Story