धर्म-अध्यात्म

Surya Grahan 2025 जानें तारीख और सूतक काल

Tara Tandi
10 Dec 2024 10:49 AM GMT
Surya Grahan 2025  जानें तारीख और सूतक काल
x
Surya Grahan ज्योतिष न्यूज़ : नए साल 2025 का आरंभ अब जल्द ही होने वाला है ऐसे में अधिकतर लोग नए साल से जुड़ी हर एक चीज़ के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि नए साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लग रहा है तो आइए जानते हैं।
इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण—
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार साल 2025 यानी नए साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 13 मिनट तक लगेगा। जो कि एक आंशिक सूर्य ग्रहण होने वाला है। इसके अलावा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। वह भी एक आंशिक सूर्य ग्रहण होने वाला है।
सूतक काल का सही समय—
ग्रहण काल से पहले सूतक लगता है जिसे बेहद ही खास माना जाता है सूतक काल का समय सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले आरंभ हो जाता है जो कि ग्रहण काल के समाप्त होने के बाद ही खत्म होता है। आपको बता दें कि सूतक काल उन्हीं स्थानों पर मान्य होता है जहां ग्रहण दिखाई पड़ता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को लेकर कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना लाभकारी होता है लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा कर सकती हे ऐसे में ग्रहण के दौरान भूलकर भी वाद विवाद नहीं करना चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए न ही भोजन आदि ग्रहण करना चाहिए। इसके अलावा नुकीली चीजों का प्रयोग करना भी मना होता है।
Next Story