भारत

पब बार के बाहर देसी बम से हमला; NIA की टीम मौके पर पहुंची, दो संदिग्ध हिरासत में

jantaserishta.com
10 Dec 2024 1:37 PM IST
पब बार के बाहर देसी बम से हमला; NIA की टीम मौके पर पहुंची, दो संदिग्ध हिरासत में
x
पूछताछ जारी.
गुरुग्राम: गुरुग्राम में मंगलवार सुबह लगभग 5.30 बजे सेक्टर-29 में एक पब बार के बाहर दो देसी बम फेंके गए। जिसमें एक बम फट गया, जबकि दूसरे को निष्क्रिय कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, धमाके में एक स्कूटी और क्लब का बोर्ड क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, रूटीन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच व स्वैट टीम ने आरोपी को बम फेंकते हुए देखा और उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है। सचिन उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी है। पुलिस ने इस मामले में एक और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो जिंदा देसी बम भी बरामद किए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूचना मिलने पर एनआईए की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गुरुग्राम पुलिस भी मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर की संलिप्तता के शक के चलते एनआईए की टीम भी इस घटना की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच के अनुसार, घटना के समय आरोपी नशे में था। उसने दो देसी बम क्लब के बाहर फेंक थे। वह दो और बम फेंकने वाला था, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे बम फेंकने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद आईपीएस विकास अरोड़ा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। विकास अरोड़ा कआदेशानुसार गुरुग्राम पुलिस की बम डिस्पोजल टीम को मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story