धर्म-अध्यात्म

जाने शमी का पौधा लगाने का फायदा

Khushboo Dhruw
12 Jan 2023 3:44 PM GMT
जाने शमी का पौधा लगाने का फायदा
x
शमी का पौधा हमेशा शनिवार के दिन लगाना शुभ होता है। दशहरे के दिन शमी का पौधा घर में लगाना

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को काफी पवित्र माना गया है। हर घर में इसकी पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के अलावा एक पौधा और है जो काफी शुभ माना जाता है। हम बात कर रहे हैं शमी के पौधे की। शमी का पौधा का विशेष महत्व है।


घर में शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। हिंदू धर्म में इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि शमी का पौधा भगवान शिव को अत्यंत ही प्रिय है और भगवान शिव पर अर्पित करने वाले जल में शमी का फूल या पत्ती डालने से भगवान शंकर जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं।

शमी का पौधा लगाते समय रखें इस बात का ध्यान
शमी का पौधा हमेशा शनिवार के दिन लगाना शुभ होता है। दशहरे के दिन शमी का पौधा घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शमी का पौधा कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। शमी के पौधे को हमेशा घर के गार्डन या बालकनी में ही लगाना शुभ होता है।

घर के मुख्य द्वार पर शमी का पौधा लगाना काफी शुभ होता है। दिशा की बात करें तो घर से बाहर जाते समय यह पौधा आपके दाई ओर होना चाहिए। घर की छत पर जब भी शमी का पौधा लगाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि यह दक्षिण दिशा में हो। यदि संभव हो तो इसे पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।

शमी के पौधे को लगाने के फायदे
घर में शमी का पेड़ लगाने से कई फायदे होते हैं। घर में इसे लगाने से बरकत आती है और पैसों की कभी कमी नहीं होती है। इस पौधे को घर में लगाने से सभी प्रकार के दुख दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है। माना जाता है कि शमी का पौधा लगाने से घर से सभी प्रकार के वास्तुदोष दूर हो जाते हैं।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, घर में शमी का पौधा लगाने से विवाह योग्य लड़कों या लड़कियों की शादी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। यदि घर के किसी सदस्य पर साढ़ेसाती चल रही है तो घर में शमी का पौधा होने से साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो जाता है।


Next Story