- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानिए मोर की मूर्ति...

x
भारतीय धर्म में न जानें ऐसी कितनी चीजें हैं, जिन्हें घर में रखकर सकारात्मक ऊर्जा लाई जा सकती है और भाग्य उदय हो सकता है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय धर्म में न जानें ऐसी कितनी चीजें हैं, जिन्हें घर में रखकर सकारात्मक ऊर्जा लाई जा सकती है और भाग्य उदय हो सकता है. उदहारण के तौर पर कुछ लोग अपने घर में पीतल के शेर की मूर्ति रखते हैं तो कुछ अपने घर में 7 घोड़ों की तस्वीर लाकर रखते हैं. लेकिन आज हम बात कर रहे हैं मोर की मूर्ति की. यदि मोर की मूर्ति अपने घर में रखी जाए तो इससे घर में खुशियां और धन दोनों आ सकते हैं. जी हां आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने घर में मोर की मूर्ति रखने से क्या हो सकता है.
मोर की मूर्ति रखने के फायदे
मोर की मूर्ति अपने घर में रखने से धन से संबंधित संकट दूर हो जाते हैं. ऐसे में आप अकेला नाचता हुआ मोर अपने घर में रखें
यदि मोर को चांदी की सिंदूर की डिबिया में रखा जाए तो इससे अखंड सौभाग्य बना रहता है.
चांदी के मोर का जोड़ा यदि घर में रखा जाए तो दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहती है.
अकेला नाचता हुआ मोर रखने से जीवन में सफलता हासिल होती है.
यदि पूजा स्थल पर मोर की शांतिपूर्ण मूर्ति रखी जाए तो पूज का फल दोगुना मिलता है.
जिन लोगों के विवाह में दिक्कत आ रही है वे अपने पास मोर के जोड़े की प्रतिमा रखें.
मोर आपके भाग्य को उदय कर सकता है.
किस प्रकार की मोर की मूर्ति घर में रखें
यदि लकड़ी की मोर की मूर्ति रखी जाए तो इससे घर में सुकून और सुख दोनों आते हैं. वहीं अगर मिट्टी की मूर्ति रखी जाए तो अच्छे समाचार आते हैं. यदि आप तांबे की मूर्ति ला रहे हैं तो इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है
Next Story





