धर्म-अध्यात्म

जानिए तांबे से बना सूर्य लगाने के फायदे

Tara Tandi
23 July 2022 7:26 AM GMT
जानिए तांबे से बना सूर्य लगाने के फायदे
x
घर की सजावट के लिए व्यक्ति विभिन्न तरह की फूलों, तस्वीरों आदि का इस्तेमाल करता है, जिससे उसका घर खूबसूरत नजर आएं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। घर की सजावट के लिए व्यक्ति विभिन्न तरह की फूलों, तस्वीरों आदि का इस्तेमाल करता है, जिससे उसका घर खूबसूरत नजर आएं। वास्तु के हिसाब से घर में मौजूद हर एक चीज सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है। जिसका असर उस घर में रहने वाले हर एक सदस्य के जीवन पर पड़ता है। इसी कारण वास्तु में घर में किस दिशा में कौन सी वस्तु रखें। इस बारे में विस्तार से बताया गया है। इसी तरह प्रवेश द्वार में कौन कौन सी चीजें लगाएं कि घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास हो। वास्तु में घर के बाहर लगाने के लिए कई चीजें बताई है जो पॉजिटिव एनर्जी पैदा करती हैं। इन्हीं में से एक है तांबे से बना हुआ सूर्य।

सूर्य को घर के प्रवेश द्वारा की दीवार में लगाना काफी शुभ माना जाता है। आमतौर पर इस तरह का सूर्य लोहे सहित कई धातुओं में बना हुआ मिल जाता है। लेकिन वास्तु के मुताबिक तांबे से बना हुआ सूर्य सबसे अच्छा माना जाता है। जानिए तांबे का सूर्य लगाने संबंधी सभी वास्तु नियम।
तांबे से बना सूर्य लगाने के फायदे
वास्तु के मुताबिक, जिस तरह से सूर्य की किरणें घर में पड़ने से वातावरण में शुद्धता आने के साथ पॉजिटिव एनर्जी आ जाती है। उसी तरह तांबे से बने इस सूर्य को घर की खास दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा ही प्रवेश कर पाती है।
सूर्य के प्रतीक के रूप में तांबे से बने इस सूर्य को लगाने से घर में सुख-समृद्धि, मान-सम्मान के साथ वैभव मिलता है।
तांबे का सूर्य लगाने से आपका प्रभाव चारों ओर फैल जाता है। धन लाभ के साथ-साथ प्रसिद्ध लोगों के साथ मिलना -जुलना बढ़ जाता है।
अगर आप कुछ क्राफ्ट संबंधी उद्योग शुरू कर रहे हैं तो तांबे का सूर्य जरूर लगाएं। माना जाता है कि इसे लगाने से व्यक्ति के लोगों के साथ संबंध मजबूत बनते हैं जो आगे चलकर लाभकारी साबित होते हैं।
व्यापार में लाभ के लिए ऑफिस, दुकान आदि में तांबे से बना सूर्य लगाना लाभकारी होता है। इसे लगाने से कभी भी व्यक्ति के घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
किस दिशा में रखें तांबे से बना सूर्य
वास्तु के हिसाब से तांबे का सूर्य पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। अगर इस दिशा में कोई द्वार या फिर खिड़की नहीं हैं, तो आप दीवार में लगा दें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
करियर में बढ़ोत्तरी के लिए ऑफिस की पूर्व दिशा की ओर तांबे का सूरज लटका दें। ऐसा करने से नौकरी के साथ-साथ व्यापार में भी लाभ मिलेगा।
Next Story