धर्म-अध्यात्म

घर में मोर पंख लगाने से क्या लाभ होते हैं जानिए फायदे

Tara Tandi
20 March 2021 6:16 AM GMT
घर में मोर पंख लगाने से क्या लाभ होते हैं जानिए फायदे
x
हिंदू धर्म में मोर पंख का महत्व बेहद विशेष है। पुराणों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के लिए मोर पंख अत्याधिक प्रिय था।

जनतासे रिश्ता विब्डेस्क |हिंदू धर्म में मोर पंख का महत्व बेहद विशेष है। पुराणों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के लिए मोर पंख अत्याधिक प्रिय था। सिर्फ कृष्णजी का ही नहीं बल्कि गणेश जी, इंद्रदेव और कार्तिकेय को भी मोर पंख बेहद प्रिय था। कई बार लोग मोर पंख का इस्तेमाल घर की साजो-सज्जा में करते हैं लेकिन यह वास्तु के अनुसार कितना अहम होता है यह शायद ही हर किसी को पता होता है। वास्तु के अनुसार, एक साधारण-सा मोर पंख किस तरह से आपकी जिंदगी बदल सकता है यह हम आपको यहां बता रहे हैं। आइए पढ़ते हैं मोर पंख के वास्तु टिप्स।

1. ग्रह दोष को दूर करने के लिए तीन मोर पंख को एक काले धागे में बांध लें। फिर सुपारी के कुछ टुकड़े लें और थोड़ा पानी छिड़कें। फिर ओम शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप 21 बार करें।
जहां आप पैसा या फिर जेवर रखते हैं वहां पर आपको मोर पंख रखना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
3. अगर घर के लिविंग रूम में एक नाचता हुआ मोर लगाया जाए तो घर में खुशहाली आती है।
4. अगर घर के प्रवेश द्वार पर मोर पंख लगाया जाए तो किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है। इससे घर का वास्तु दोष ठीक हो जाता है।
5. अगर घर में पत्नी-पत्नी के बीच तनाव का माहौल है तो उन्हें अपने कमरे में मोर पंख लगाना चाहिए। इसके लिए बेडरूम में मोर की तस्वीर लगा सकते हैं।


Next Story