धर्म-अध्यात्म

जानिये आषाढ़ अमावस्या का शुभ मुहूर्त

Khushboo Dhruw
13 Jun 2023 2:15 PM GMT
जानिये  आषाढ़ अमावस्या का शुभ मुहूर्त
x
हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या की तिथि को बेहद ही खास माना जाता हैं जो कि हर माह में पड़ती हैं अभी आषाढ़ का महीना चल रहा हैं और इस माह पड़ने वाली अमावस्या को आषाढ़ अमावस्या के नाम से जाना जा रहा हैं जो कि बेहद ही खास हैं। इस दिन स्नान दान व पूजा पाठ करना उत्तम माना जाता हैं।
इसी के साथ ही अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण करने से उनका आशीर्वाद मिलता हैं। साथ ही पितृदोष भी दूर हो जाता हैं। इस बार आषाढ़ अमावस्या 18 जून दिन रविवार को किया जाएगा। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान दान व पूजा पाठ करने से साधक पर देवी देवताओं की कृपा बरसती हैं तो ऐसे में आज हम आपको आषाढ़ अमावस्या का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
अमावस्या का शुभ मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार 17 जून को सुबह 9 बजकर 13 मिनट से आषाढ़ अमावस्या का आरंभ होगा।
वही 18 जून को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ अमावस्या के दिन दान पुण्य व पितरों की आत्मा की शांति के लिए किए जाने वाले कार्य बेहद फलदायी मानी जाती हैं इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से साधक को कई गुना फल की प्राप्ति होती हैं। इस दिन सूर्य को जल अर्पित करना भी उत्तम माना जाता हैं मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद मिलता हैं। अमावस्या के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अगर दान किया जाए तो सभी प्रकार के रोगों का नाश हो जाता हैं।
Next Story