धर्म-अध्यात्म

जानें, किस राशि पर रहते है सूर्य देव मेहरबान

Sarita
22 May 2022 8:32 AM IST
Know, on which zodiac sign the Sun God is kind
x

फाइल फोटो 

सूर्य को ज्योतिष में सभी राशियों का राजा कहा जाता है। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति को सभी तरह के सुखों का अनुभव होता है। ज्यो

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सूर्य को ज्योतिष में सभी राशियों का राजा कहा जाता है। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति को सभी तरह के सुखों का अनुभव होता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह भी कहा जाता है। सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं और मेष सूर्य की उच्च राशि है जबकि तुला इनकी नीच राशि है। चंद्रमा, मंगल और गुरु सूर्य के मित्र ग्रह हैं और शुक्र, शनि सूर्य के शत्रु ग्रह हैं। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। इन 12 राशियों में से एक राशि पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहती है। आइए जानते हैं किस राशि पर रहते हैं ग्रहों के राजा सूर्य देव मेहरबान-

सिंह राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहती है। सूर्य इस राशि के स्वामी ग्रह हैं, जिस वजह से सूर्य की इस राशि पर विशेष कृपा रहती है।
सिंह राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहते हैं।
ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं।
ये लोग किसी भी काम को करने से डरते नहीं है।
ये लोग हर किसी को खुश रखते हैं।
सिंह राशि वाले दयालु स्वभाव के होते हैं।
ये लोग जीवन में कुछ न कुछ नया करते हैं।
ये लोग दिल के साफ होते हैं।
सिंह राशि वाले ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं।
इन लोगों पर आंख बंद कर भरोसा किया जा सकता है।
ये लोग हर कार्य में माहिर होते हैं।
सूर्य देव की कृपा से ये लोग जीवन में खूब मान- सम्मान प्राप्त करते हैं।
इन लोगों को जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है।
इन लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।
इन लोगों की नेतृत्व क्षमता काफी अच्छी होती है।
ये लोग उच्च पदों पर आसीन होते हैं।
सिंह राशि वाले नौकरी और व्यापार में खूब तरक्की करते हैं।
Next Story