धर्म-अध्यात्म

जानिए किस दिशा में होना चाहिए रसोई घर

Apurva Srivastav
12 Jan 2023 3:41 PM GMT
जानिए किस दिशा में होना चाहिए रसोई घर
x
वास्तु शास्त्र में दिशाओं को बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण बताया गया है। घर की रसोई का स्थान यदि सही जगह

रसोई घर किस दिशा में बनवाना चाहिए? वास्तु शास्त्र में दिशाओं को बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण बताया गया है। घर की रसोई का स्थान यदि सही जगह पर नहीं है तो आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर में प्रत्येक स्थान का निर्माण दिशा के अनुसार ही करना चाहिए।


रसोई में ज्यादातर समय स्त्रियों का बीतता है। रसोईघर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष होने पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव घर की महिलाओं पर पड़ता है। महिलाओं पर नकारात्मक वातावरण का प्रभाव पड़ने से घर में कई तरह की नकारात्मक चीजें होने लगती हैं। इसलिए रसोई घर बनाते समय दिशा का ध्यान रखना चाहिए।

ऐसे सजाएं अपना रसोई घर
घर में रसोई घर का निर्माण दक्षिण-पूर्व दिशा यानि आग्नेय कोण में करना चाहिए। इस दिशा का स्वामी शुक्र ग्रह को माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा में रसोई घर नहीं बनानी चाहिए। माना जाता है कि इससे आपके घर में अनावश्यक खर्च होता है।

रसोई घर में चूल्हा रखने का स्थान पूर्व या उत्तर दिशा की ओर बनाना उचित रहता है। इससे भोजन बनाते समय घर की महिलाओं का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ रहता है और घर में अच्छा वातावरण रहता है।


अगर आपकी रसोई में माइक्रोवेव आदि भी हैं तो उसे दक्षिण पूर्व में रखना उचित रहता है। रसोई घर में पानी का स्थान या फ्रिज उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना लाभकारी रहता है। किचन में आटा, चावल और खाद्य पदार्थ से संबंधित सामग्री को पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।

किचन की खिड़की हमेशा पूर्व या उत्तर में बनानी चाहिए। बल्व आदि भी इसी दिशा में ही लगाना बेहतर होता है। रसोई घर में बर्तन धोने का स्थान यानि सिंक उत्तर-पूर्व दिशा में लगवाना चाहिए। रसोई घर में कभी देवी-देवताओं का स्थान नहीं बनाना चाहिए। इसके अलावा रसोई घर में कभी दवाइयां भी नहीं रखनी चाहिए।

रसोई घर बनाते हुए ध्यान रखें कि बाथरूम और रसोई के दरवाजे आमने-सामने न हो। रसोई घर और बाथरुम को एक सीध में नहीं बनाना चाहिए। इसके साथ-साथ बाथरूम और रसोई घर की दीवार भी एक नहीं होनी चाहिए। इससे घर में हमेशा नकारात्मक वातावरण बना रहता है।


Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story