धर्म-अध्यात्म

जानिए गुरु को मजबूत कैसे बनाएं?

Renuka Sahu
2 Dec 2023 8:16 AM GMT
जानिए गुरु को मजबूत कैसे बनाएं?
x

कुंडली में ग्रहों की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। सभी ग्रहों की अपनी-अपनी विशेषताएँ होती हैं। बृहस्पति ग्रह प्रेम, विवाह, सुख, समृद्धि और प्रसिद्धि से जुड़ा है। ऐसे में यदि बृहस्पति की स्थिति खराब हो जाए या कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो जाए तो व्यक्ति को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो बृहस्पति की स्थिति को मजबूत करने के लिए इन सरल युक्तियों का पालन करें।

गुरु को मजबूत कैसे बनाएं?
1. अपनी फाइनेंशियल सिचुएशन को सुधारने के लिए आपको हर बृहस्पतवार के दिन पीले कपड़े पहनने चाहिए और गुरु को मजबूत बनाए रखने के लिए पीली चीजों का दान भी करना चाहिए।

2. अपने घर की दरिद्रता दूर करना चाहते हैं तो हर गुरुवार प्रभु विष्णु और माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करें। इससे गुरु दोष का बुरा प्रभाव भी कम होगा।

3. आर्थिक तंगी से निजात पाने और गुरु को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

4. अगर आपकी कुंडली में गुरु दोष है, जिसके चलते आर्थिक और निजी जिंदगी में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं तो गुरुवार के दिन पानी में एक-दो चुटकी हल्दी मिलाकर नहाएं।

5. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का 108 बार रोजाना जाप करने से जीवन के कष्टों को दूर कर कुंडली में गुरु की स्थिति को सुधारा जा सकता है।

6. गुरु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए और विवाह की रुकावटें दूर करने के लिए गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें। पेड़ की जड़ के समक्ष घी के पांच दीपक जलाएं। चने और गुड़ का भोग लगाएं। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की साथ में विधिवत पूजा करें।

Next Story