धर्म-अध्यात्म

जानें 2024 में शनि और गुरु की स्थिति किन राशि के जातकों के लिए साबित हो सकती है लाभदायक

Sarita
10 Dec 2023 10:55 AM IST
जानें 2024 में शनि और गुरु की स्थिति किन राशि के जातकों के लिए साबित हो सकती है लाभदायक
x

2024 में कई ग्रहों की चाल बदलेगी, इसलिए आने वाला नया साल खास माना जा रहा है. इस साल के अंत में, यानी 31 दिसंबर 2023 को बृहस्पति अपनी चाल बदलेंगे और शनि देव अपनी राशि कुंभ में ही रहेंगे। बृहस्पति मई 2024 तक मेष राशि में रहेंगे। यदि दोनों ग्रहों की स्थिति अनुकूल है तो व्यक्ति का जीवन आनंदमय रहेगा। तो आइए जानते हैं कि 2024 में शनि और बृहस्पति की स्थिति किन राशियों के लिए लाभकारी रह सकती है।

मेष राशि
गुरु मेष राशि में विराजमान रहकर भाग्य भाव पर दृष्टि डालेंगे। गुरु की शुभ स्थिति के चलते आपको हर काम में सफलता मिलेगी। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करना शुभ रहेगा। शनि आपकी 11वें भाव पर दृष्टि डालेंगे और अपनी कृपा दृष्टि बरसाएंगे। ऐसे में आप हष्ट-पुष्ट रहेंगे और तनाव के कम ही शिकार होंगे।

मिथुन राशि
शनि और गुरु की स्थिति मिथुन राशि की जातकों के लिए शुभ रहने वाली है। बिजनेस कर रहे लोगों को प्रॉफिट होगा। इस दौरान सेहत भी अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि और गुरु की चाल शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है। हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे। करियर लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो ज्यादा दिन तक नहीं रहेंगी। आर्थिक स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी।

Next Story