धर्म-अध्यात्म

जानिए बृहस्पति की सीधी चाल किन राशियों के लिए शुभ संकेत साबित होगी

Renuka Sahu
5 Dec 2023 8:13 AM GMT
जानिए बृहस्पति की सीधी चाल किन राशियों के लिए शुभ संकेत साबित होगी
x

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति को धन, संतान, सौंदर्य, सुख और विवाह का कारक माना जाता है। 2023 के अंत में बृहस्पति मार्गी हो जाएगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। बृहस्पति की मजबूत स्थिति व्यक्ति की खुशियों को रोशन कर सकती है। ऐसे व्यक्ति को सुख-समृद्धि पाने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसके अलावा, 31 दिसंबर को सुबह 7:08 बजे बृहस्पति सीधी गति में गुजरेगा। बृहस्पति मेष राशि में मार्गी होंगे, जिससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। तो आइये जानते हैं बृहस्पति की सीधी चाल किन राशियों के लिए शुभ संकेत साबित होगी –

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुभ माना जा रहा है। आपके 10वें भाव में गुरु गोचर करेंगे। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

सिंह राशि
साल के आखिर में गुरु का गोचर सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। गुरु सिंह राशि के 9वें भाग में गोचर करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है और आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए साल के आखिर में गुरु का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आपके 5वें भाव में गुरु का गोचर होगा। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, जो आपके पार्टनर के सहयोग से आसानी से हल की जा सकती हैं। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

Next Story