धर्म-अध्यात्म

जानिए 27 मार्च 2023 का दैनिक राशिफल

Apurva Srivastav
26 March 2023 6:41 PM GMT
जानिए 27 मार्च 2023 का दैनिक राशिफल
x
राशिफल के अनुसार आज यानि 27 मार्च 2023, सोमवार के दिन कुछ राशियों वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। बता दें कि आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है, साथ ही चैती छठ निर्जला उपवास भी रखा जाएगा। आज के दिन है देवी देवी कात्यायनी की उपासना की जाती है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जिसका समापन आज 27 मार्च, सोमवार को दोपहर 03 बजकर 47 पर हो जाएगा और इसी समय से सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी।
मेष दैनिक राशिफल
चंद्र मंगल की युति भावुकता प्रदान करेगी। लड़ाई-झगड़े से बचें। मित्र या किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जलीय क्षेत्र में सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
कर्क दैनिक राशिफल
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। यात्रा देशाटन की स्थिति है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सचेत रहें।
सिंह दैनिक राशिफल
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
कन्या दैनिक राशिफल
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
तुला दैनिक राशिफल
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष का प्रोत्साहन रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। व्यर्थ की परेशानी व तनाव मिलेगा।
धनु दैनिक राशिफल
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा।
मकर दैनिक राशिफल
जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। उसके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
कुंभ दैनिक राशिफल
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य प्रतिष्ठा देगा। निर्माण एवं शोध कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।
मीन दैनिक राशिफल
पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

सोर्स : दैनिक राशिफल

Next Story