धर्म-अध्यात्म

26 मार्च 2023 का दैनिक राशिफल जानिए

Apurva Srivastav
25 March 2023 7:04 PM GMT
26 मार्च 2023 का दैनिक राशिफल जानिए
x
ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। इनका आंकलन ग्रह एवं नक्षत्रों के चाल से निर्धारित किया जाता है। राशिफल के अनुसार आज यानि 26 मार्च 2023, रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के तनावपूर्ण हो रहा है। बता दें कि आज चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन है, साथ ही स्कंद षष्ठी व्रत भी रखा जाएगा। आज के दिन देवी स्कंदमाता की उपासना की जाती है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जिसका समापन आज 26 मार्च, रविवार को दोपहर 03 बजकर 02 पर हो जाएगा और इसी समय से षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी।
मेष दैनिक राशिफल
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
वृषभ दैनिक राशिफल
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
सिंह दैनिक राशिफल
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा।
कन्या दैनिक राशिफल
पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
तुला दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।
धनु दैनिक राशिफल
व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मकर दैनिक राशिफल
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
मीन दैनिक राशिफल
किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
Next Story