धर्म-अध्यात्म

जानिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के 5 फायदे

Tara Tandi
13 Jun 2022 9:14 AM GMT
Know 5 benefits of chanting Mahamrityunjaya Mantra
x
महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव की स्तुति, साधना, जप ,तप और उन्हें प्रसन्न करने के अलावा गंभीर बीमारियों से निजात पाने, अकाल मृत्यु के डर से मुक्ति पाने में बहुत ही कारगर मंत्र माना जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव की स्तुति, साधना, जप ,तप और उन्हें प्रसन्न करने के अलावा गंभीर बीमारियों से निजात पाने, अकाल मृत्यु के डर से मुक्ति पाने में बहुत ही कारगर मंत्र माना जाता है। बीमारी, दुर्घटना, मांगलिक दोष, कालसर्प दोष, भूत-प्रेत दोष, अनिष्ट ग्रहों के प्रभावों से दूर करने और आयु बढ़ाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र जप करने का विधान है। हिंदू धर्म में वर्णित सभी मंत्रों में इस मंत्र का विशेष स्थान होता है। ऐसी मान्यता है इस मंत्र के जाप करने से व्यक्ति मृत्यु के करीब पहुंचकर भी मृत्यु पर विजय प्राप्त कर सकता है। महामृत्युंजय मंत्र में खासतौर पर भगवान शिव की स्तुति की जाती है। महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला विशेष मंत्र है। ये मंत्र ऋग्वेद और यजुर्वेद में भगवान शिव की स्तुति में लिखा है। शास्त्रों के अनुसार इस दिव्य मंत्र को सबसे पहले ऋषि मार्कंडेय ने जाप किया था।

महामृत्युंजय मंत्र का जप करने के 5 फायदे
1. लम्बी उम्र की प्राप्ति के लिए- हर एक व्यक्ति की इच्छा होती है वह लंबी आयु तक इस पृथ्वी पर जीवित रहें। ऐसे में लंबी आयु की इच्छा के लिए नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र के जाप से व्यक्ति को अकाल मृत्यु से भय और छुटकारा मिलता है।
2.अच्छी सेहत की प्राप्ति के लिए-
निरोगी जीवन किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र के जाप से मनुष्य के पास गंभीर बीमीरियां नहीं आती। इस मंत्र के जप से समस्त रोगों का नाश होता है और व्यक्ति निरोगी बना रहता है।
3. धन और वैभव की प्राप्ति के लिए
महामृत्युंजय मंत्र के नियमित जाप से न सिर्फ व्यक्ति को लंबी आयु और निरोगी काया मिलती है बल्कि धन, वैभव, सुख-सुविधा और ऐशोआराम जैसे सभी तरह की भौतिक इच्छाओं की पूर्ति भी होती है। भगवान भोलेनाथ के प्रसन्न होने पर व्यक्ति के पास कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
4. मान-सम्मान और यश की प्राप्ति के लिए
जो शिवभक्त नियमित रूप से भगवान शिव की उपासना और महामृत्युंजय मंत्र का जप करता है उसे समाज में पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है।
5. संतान की प्राप्ति के लिए
महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से संतान की प्राप्ति होती है। व्यक्ति कभी भी संतान सुख से वंचित नहीं रहता है।
इसके अलावा भी महामृत्युंजय मंत्र के जप कई फायदे हैं जो इस प्रकार हैं।
- महामृत्युंजय जाप से व्यक्ति के शारीरिक ऊर्जा में अच्छी खासी वृद्धि होती है जिससे बीमारियों से मुक्ति मिलती है।
- इस मंत्र के जाप से आर्थिक स्थिति में और पारिवारिक सुखों में वृद्धि हो सकती है
- महामृत्युंजय मंत्र के नियमित जाप से आप किसी प्रकार के दुर्घटना का शिकार होने से बच सकते हैं।
- महामृत्युंजय जाप से व्यक्ति को पुत्र प्राप्ति की अभिलाषा जल्द पूरी होती है।
- महामृत्युंजय मंत्र के जाप से रोग और भय से मुक्ति मिलती है।
- महामृत्युंजय मंत्र का जप कर कार्य क्षेत्र और शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।
- नियमित महामृत्युंजय मंत्र के जाप से मकान,जमीन-जायदाद संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
Next Story