- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Kharmas: जल्दी से...
धर्म-अध्यात्म
Kharmas: जल्दी से निपटा लें सभी शुभ काम, दिसंबर में इस दिन से लगने जा रहा है खरमास
Sarita
26 Nov 2025 8:13 AM IST

x
Kharmas: हिंदू धर्म में खरमास को अत्यंत महत्वपूर्ण अवधि माना जाता है, जो वर्ष में दो बार पड़ती है। जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस एक महीने की अवधि को खरमास कहा जाता है। इस समय में सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है, इसलिए विवाह जैसे शुभ कार्य इस दौरान नहीं किए जाते। यदि आप नवंबर या दिसंबर में शादी या कोई शुभ कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो खरमास शुरू होने से पहले ही निपटा लें। आइए जानते हैं कि इस साल दिसंबर में खरमास किस दिन से शुरू हो रहा है।
दिसंबर 2025 में खरमास कब लगेगा?
पंचांग के अनुसार साल 2025 में खरमास 16 दिसंबर से आरंभ होकर 14 जनवरी 2026 तक चलेगा। सूर्य के धनु राशि में गोचर करते ही खरमास प्रारम्भ हो जाता है और सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ यह समाप्त होता है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।
आरंभ तिथि- 16 दिसंबर 2025 (सूर्य का धनु राशि में प्रवेश):
समापन तिथि- 14 जनवरी 2026 (सूर्य का मकर राशि में प्रवेश) मकर संक्रांति
इस अवधि में शुभ कार्यों को विराम दिया जाता है और इसे पूजा-पाठ, भक्ति तथा आध्यात्मिक साधना के लिए उत्तम माना जाता है।
खरमास के दौरान क्या न करें?
खरमास के दौरान विवाह, सगाई, मुंडन, नामकरण संस्कार जैसे मांगलिक कार्योंं पर मनाही होती है।
इस दौरान नया व्यवसाय भी शुरू नहीं करना चाहिए।
खरमास में नया वाहन, सोना-चांदी या बड़े मूल्य की वस्तुएं खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है।
इसके अलावा नए घर में प्रवेश करना की भी मनाही होती है।
खरमास के दौरान क्या करें?
खरमास में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन करे पर ध्यान लगाना चाहिए और नकारात्मक विचार को मन में नहीं लाना चाहिए।
इस दौरान भगवान विष्णु की उपासना फलदायी मानी जाती है।
खरमास में दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।
इस समय स्नान-दान तथा धार्मिक अनुष्ठान पर भी जोर दिया गया है।
Next Story





