- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- घर के इस जगह पर...
घर के इस जगह पर फेंगशुई कछुआ रखने से होतें है हर कार्य शुभ, जानिए इसके फायदे
![घर के इस जगह पर फेंगशुई कछुआ रखने से होतें है हर कार्य शुभ, जानिए इसके फायदे घर के इस जगह पर फेंगशुई कछुआ रखने से होतें है हर कार्य शुभ, जानिए इसके फायदे](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/02/11/942652--.webp)
जनता से रिश्ता बेवङेस्क | फेंगशुई का कछुआ अलग-अलग धातुओं में बाजार में आसानी से मिल जाता है। इनमें पीतल और क्रिस्ट्ल से बना कछुआ प्रमुख है। जानिए फेंगशुई का कछुआ घर में रखने से क्या फायदे हो सकते हैं.
1. वास्तु के अनुसार फेंगशुई के कछुए को उत्तर दिशा में रखने से धन लाभ और शत्रुओं का नाश होता है। परिवार के सदस्यों को सुरक्षा भी मिलती है। परिवार के मुखिया की आयु लंबी होती है।
2. यदि आप व्यवसायी हैं, तो अपनी दुकान या ऑफिस के मुख्य दरवाजे पर कछुए का चित्र लगाएं। ऐसा करने से व्यापार में धन लाभ और सफलता मिलती है रुके हुए काम जल्दी होने लगते हैं।
3. घर के मुख्यद्वार पर कछुए का चित्र लगाने से परिवार में शांति बनी रहती है। यह क्लेश व नकारात्मक चीजों को घर से दूर करता है। घर की नकारात्मक उर्जा भी दूर होती है।
4. अक्सर घर का कोई सदस्य बीमार रहता है तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कछुए का चित्र लगाएं। इससे आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।
5. कछुआ किसी भी धातु, कांच, मिट्टी, क्रिस्टल या लकड़ी से बना हो। इसे घर में रखने से जीवन में शांति, सद्भाव, दीर्घायु और पैसा आता है।
6. मिट्टी से बने कछुए को हमेशा घर या कार्यालय के पूर्वोत्तर या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जाना चाहिए है, ऐसा करने से यह सर्वोत्तम परिणाम देता है।
7. यदि कछुआ लकड़ी से बना हुआ है, तो उसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व में रखा जाना चाहिए।
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)