- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- अपने पर्स में रखें ये...
धर्म-अध्यात्म
अपने पर्स में रखें ये चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Apurva Srivastav
14 May 2024 12:38 PM IST

x
नई दिल्ली : सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि अगर वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कुछ चीजों को रखा जाए, तो जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि पर्स में किन चीजों को रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
अगर आप आर्थिक स्थिति में सुधार चाहते हैं, तो पर्स में चांदी का सिक्का अवश्य रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में चांदी का सिक्का रखने से पहले इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद सिक्के को पर्स में रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन का लाभ होता है।
धन के देवता भगवान कुबेर को माना गया है। कुबेर यंत्र को धन की प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, पर्स में कुबेर यंत्र को रखने से जातक को धन, समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कुबेर यंत्र को पीले वस्त्र में लपेटकर रखना चाहिए।
अगर आप घर में मां लक्ष्मी का आगमन चाहते हैं, तो पर्स में कौड़ियां रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे जातक को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
चावल को बढ़ोत्तरी का प्रतीक माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में चावल के दाने रखने से धन में अपार वृद्धि होती है।
मां लक्ष्मी को गोमती चक्र प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में गोमती चक्र रखने से जातक को कर्ज से छुटकारा मिलता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
Tagsपर्समां लक्ष्मीकृपाPurseMaa Lakshmigraceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





