धर्म-अध्यात्म

योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा के लिए तैयार रखें ये सामग्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

nidhi
9 July 2026 11:10 AM IST
योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा के लिए तैयार रखें ये सामग्री, यहां देखें पूरी लिस्ट
x
योगिनी एकादशी पूजा की तैयारी शुरू

Yogini Ekadashi 2026: आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस वर्ष यह पावन व्रत 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत करने से साधक को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है. यदि आप भी भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए यह व्रत रख रहे हैं, तो पूजा में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए पूजा सामग्री की पूरी सूची पहले से तैयार कर लें.

योगिनी एकादशी पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर
शुद्ध गंगाजल
पीला चंदन
केसर
अक्षत (चावल)
भगवान विष्णु के लिए पीले रंग के वस्त्र
पूजा के लिए स्वच्छ आसन
तुलसी दल
ताजे फूल
पुष्पमाला
धूपबत्ती
कपूर
शुद्ध देसी घी
दीपक
कलावा (मौली)
मिठाई
ऋतु फल
पंचामृत आम के पत्ते
नारियल
एकादशी व्रत कथा की पुस्तक
आरती की थाली
योगिनी एकादशी 2026 का शुभ मुहूर्त
एकादशी तिथि प्रारंभ: 10 जुलाई 2026, सुबह 08:16 बजे
एकादशी तिथि समाप्त: 11 जुलाई 2026, सुबह 05:22 बजे
भगवान विष्णु के मंत्र
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे. हे नाथ नारायण वासुदेवाय॥
ॐ नारायणाय विद्महे. वासुदेवाय धीमहि. तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
ॐ विष्णवे नमः॥
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर. भूरि घेदिन्द्र दित्ससि॥
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुतः पुरुत्रा शूर वृत्रहन्. आ नो भजस्व राधसि॥
दन्ताभये चक्रधरं दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्. धृताब्जया लिङ्गितमब्धिपुत्रया, लक्ष्मीगणेशं कनकाभमीडे॥
Next Story