धर्म-अध्यात्म

इन सपनों को रखें अपने तक ही सीमित

Khushboo Dhruw
14 Jan 2023 1:55 PM GMT
इन सपनों को रखें अपने तक ही सीमित
x
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सोते हुए सपने में फलों का बगीचा देखते हैं तो

ज्योतिष शास्त्र में सपने को भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि सपने व्यक्ति के जीवन का आईना होते हैं। सोते समय व्यक्ति को जो स्वप्न आते हैं, उनके भी अपने-अपने मतलब होते हैं। इसलिए इनको अनदेखा नहीं करना चाहिए। स्वप्न शास्त्र के अनुसार जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमारे स्वप्न से सीधा संबंध रखते हैं। इसलिए स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि रात को देखे गए हर सपने को अपने दोस्त, रिश्तेदार या माता-पिता से साझा नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ऐसे भी सपने हैं जो व्यक्ति को जीवन में उन्नति प्रदान करते हैं, इसलिए सोते समय भी व्यक्ति को चोकन्ना रहना चाहिए। आइए जानते हैं किन सपनों को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए।


स्वप्न में फलों का बगीचा देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सोते हुए सपने में फलों का बगीचा देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। इसलिए ऐसे सपने को किसी से भी साझा ना करें। ऐसा करने से वह कार्य पूर्ण नहीं होते हैं और व्यक्ति को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

स्वप्न में देवी देवताओं का दिखाई देना
रात को सोते समय यदि आपको स्वप्न में देवी-देवता के दर्शन होते हैं तो यह आपके लिए शुभ संकेत है। इससे समझ जाइए कि आपको नौकरी से संबंधित कोई सकारात्मक सूचना मिलने वाली है। इसलिए ऐसे सपने को अपने माता-पिता या दोस्तों के साथ साझा बिल्कुल ना करें। इससे व्यक्ति को लाभ की जगह हानि मिल सकती है।

स्वयं की मृत्यु देखना
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति यदि सपने में स्वयं की मृत्यु देखता है। तो ऐसा सपना उसे किसी से भी साझा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में आ रही सकारात्मक ऊर्जाएं दूर चली जाती हैं और नकारात्मक प्रभाव में बढ़ोतरी हो जाती है। साथ ही जीवन में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

चांदी से भरे कलश को देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार व्यक्ति यदि सोते समय, सपने में चांदी से भरा कलश देखता है तो यह उसके लिए शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र में इसे जीवन में आर्थिक वृद्धि होने का इशारा माना जाता है। इसलिए व्यक्ति को किसी दूसरे के साथ अपने इस सपने को भी साझा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और व्यक्ति के जीवन में आ रही खुशियां दूर जा सकती हैं।


Khushboo Dhruw

Khushboo Dhruw

    Next Story