धर्म-अध्यात्म

घर में रखें ये 6 चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Rounak Dey
28 May 2023 12:06 AM IST
घर में रखें ये 6 चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी
x
अधिक मेहनत करने पर भी आर्थिक तंगी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मिट्टी का छोटा घड़ा या सुराही को पानी से भर कर घर की उत्तर दिशा में रखने से पैसों की तंगी नहीं होती। इन्हें खाली न रहने दें, जल के समाप्त होने पर दोबारा भर दें।

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर नित्य पूजा करने से बरकत होती है।

घर में वास्तु दोष होने के कारण भी धन की तंगी रहती है। इसलिए वास्तुदोष को दूर करने के लिए घर में वास्तु भगवान की प्रतिमा या तस्वीर रखने से लाभ होता है, साथ ही धन की तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

घर के उस स्थान में जहां पारिवारिक सदस्य अधिक समय व्यतीत करते हैं वहां चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखने से आय के साधनों में बढ़ोतरी होती है और पैसों की कमी नहीं होती।

घर से संबंधित कठिनाइयों से छुटकारा पाने के लिए धातु से निर्मित कछुआ और मछली रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और बरकत बनी रहती है।

Next Story