
x
Kedarnath Yatra: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के कारण केदारनाथ धाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जिले में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच पहाड़ों से पत्थर गिरने से केदारनाथ धाम जाने वाला राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। वहीं, केदार घाटी से आने वाली मंदाकिनी नदी भी उफान पर है।
रुद्रप्रयाग में आज अगले कुछ घंटों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में प्रशासन द्वारा पहले से ही एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं से बारिश के मौसम में केदारनाथ धाम की यात्रा न करने की अपील की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए हैं। एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ धाम यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर आए श्रद्धालुओं को जहां वे हैं, वहीं सुरक्षित रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
खराब मौसम के कारण गौरीकुंड और केदारनाथ के बीच कुछ स्थानों पर पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने और मार्ग बाधित होने की आशंका के चलते आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है। केदारनाथ धाम पैदल मार्ग सहित पूरे जिले में पुलिस बल अलर्ट पर है।
बारिश के कारण रुद्रप्रयाग से होकर गुजरने वाली मंदाकिनी नदी और अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को नदी किनारे जाने से बचने की हिदायत दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से नदियों के आसपास लगे टेंट भी हटा दिए गए हैं। किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
TagsKedarnath Yatraयात्राब्रेकYatraBreakजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





