- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Karwa Chauth Ki Aarti:...
धर्म-अध्यात्म
Karwa Chauth Ki Aarti: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये आरती, पति की होगी लंबी उम्र और सभी विघ्नों का नाश
Sarita
8 Oct 2025 9:36 AM IST

x
Karwa Chauth Ki Aarti: करवा चौथ को सुहागिन महिलाएं निर्जलवा व्रत रहकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं. हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. महिलाएं सुबह से ही व्रत रखकर शाम के समय पूजा-अर्चना करती हैं. इसके बाद वे चंद्रमा के उदय होते ही उसे अर्घ्य देती हैं और पति को जल पिलाती है और फिर अपनी व्रत पारण करती हैं.
मान्यता के अनुसार, करवा चौथ को माता पार्वती और भगवान शिव के विवाह से भी जोड़ा देखा जाता है. कहा जाता है कि इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव से अपने पति की दीर्घायु का वरदान प्राप्त किया था इसलिए महिलाएं इस व्रत को ‘सौभाग्य का पर्व’ भी कहती हैं. वहीं, सुहागिनें शाम के समय पूजा करते समय इन ये दो आरती कर सकती हैं.
करवा चौथ आरती :
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया. जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया..
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी. यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी..
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती. दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती..
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया. जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया..
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे. गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे..
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया. जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया..
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे. व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे..
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया. जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया..
श्री गणेश जी आरती:
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा. माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा..
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी. माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी..
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा. लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा..
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा. माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा..
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया. बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया..
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा. माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा..
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा. माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा..
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा. माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा..
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी. कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी..
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा. माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा|
TagsKarwa ChauthAartiकरवा चौथमहिलाएंआरतीपतिलंबी उम्रविघ्नोंKarwa Chauth Aartiwomenhusbandlong lifeobstaclesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story