- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Karwa Chauth 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Karwa Chauth 2025: पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो इन गलतियों से बचें
Sarita
3 Oct 2025 8:39 AM IST

x
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र, वैवाहिक सुख और दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए रखा जाता है। यह पर्व श्रद्धा और आस्था से जुड़ा है। इसमें कुछ नियम-कायदों का पालन करना भी जरूरी माना गया है। खासकर जब कोई महिला पहली बार यह व्रत रखती है, तो उसे कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि उसका उपवास सफल हो सके। ऐसे में आइए जानते हैं महिलाओं के करवा चौथ के व्रत के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए।
बिना सरगी के व्रत शुरू करना:
करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से पहले सरगी से ही आरंभ होता है। सास द्वारा दी जाने वाली सरगी में फल, मिठाइयां, सूखे मेवे और पानी शामिल होता है। पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं इस बात का ध्यान रखें कि बिना सरगी खाए उपवास अधूरा और अशुभ माना जाता है। इसलिए इस परंपरा का पालन अवश्य करें।
व्रत के दौरान पानी पीना:
करवा चौथ का उपवास निर्जला होता है, यानी इसमें पानी पीने की मनाही होती है। दिन भर प्यास लगने पर भी गलती से पानी नहीं पीना चाहिए। अगर प्यास असहनीय लगे तो मन को किसी काम में लगाएं या चेहरे पर ठंडा पानी छिड़क लें। व्रत में पानी पीने से उपवास भंग हो जाता है।
काले और सफेद रंग के वस्त्र :
इस दिन कपड़ों का चुनाव भी मायने रखता है। माना जाता है कि करवा चौथ पर काले और सफेद वस्त्र धारण करना अशुभ होता है। इसकी जगह महिलाओं को लाल, गुलाबी, पीले या नारंगी जैसे शुभ रंगों के वस्त्र पहनने चाहिए। यह न केवल सौभाग्य लाता है बल्कि दांपत्य जीवन में प्रेम भी बढ़ाता है।
नुकीले सामान का उपयोग करना:
करवा चौथ के दिन तेज या नुकीली वस्तुओं का प्रयोग करने से बचना चाहिए। चाकू, कैंची या सुई जैसी चीजों का उपयोग करना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि ऐसा करने से व्रत का पुण्य घट सकता है।
व्रत केवल शारीरिक संयम ही नहीं बल्कि मानसिक शांति का भी प्रतीक है। इस दिन किसी की बुराई करना, झगड़ा करना या मन में नकारात्मक विचार लाना शुभ नहीं माना जाता है। करवा चौथ पर पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता और आपसी सम्मान बनाए रखना ही व्रत का असली उद्देश्य है।
TagsKarwa Chauthकरवा चौथव्रत Karwa Chauthfast जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





