- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Karva Chauth 2025...
धर्म-अध्यात्म
Karva Chauth 2025 Date:जानिए कब है करवा चौथ व्रत 9 या 10 अक्टूबर इस पर्व की पौराणिक कथा
Sarita
24 Sept 2025 12:53 PM IST

x
Karva Chauth 2025 Date: करवा चौथ व्रत विवाहित महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ये व्रत शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना से रखती हैं तो वहीं अविवाहिता इस व्रत को अच्छे वर की कामना से रखती हैं। मुख्य रूप से ये पर्व उत्तर भारत के राज्यों में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रहती हैं यानी इस बीच अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता है। फिर रात में चांद की पूजा करके व्रत खोला जाता है। जानिए इस साल करवा चौथ व्रत कब रखा जाएगा।
करवा चौथ व्रत कब है:
2025 में करवा चौथ व्रत 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा। करवा चौथ पूजा मुहूर्त शाम 05:57 से 07:11 बजे तक रहेगा। वहीं करवा चौथ व्रत का समय 10 अक्टूबर की सुबह 06:19 से रात 08:13 बजे तक रहेगा। करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय रात 08:13 बजे होगा।
करवा चौथ व्रत कथा:
एक साहूकार के सात बेटे थे और उसकी करवा नाम की एक बेटी भी थी। एक दिन साहूकार के घर में करवा चौथ का व्रत रखा गया। रात्रि को जब सब भोजन करने लगे तो करवा के भाइयों ने उससे भी भोजन करने के लिए कहा लेकिन करवा ने यह भोजन करने से मना कर दिया। करवा ने अपने भाइयों से कहा कि अभी चांद नहीं निकला है और वह आज चन्द्रमा को अर्घ्य देकर ही भोजन करेगी। भाइयों से अपनी बहन का यूं भूखे-प्यासा रहना देखा नहीं जा रहा था। ऐसे में करवा के सबसे छोटे भाई ने एक दीपक दूर किसी पीपल के पेड़ में प्रज्वलित किया और वह अपनी बहन से बोला - बहन अब व्रत तोड़ लो क्योंकि चांद निकल आया है। बहन को भाई की चतुराई समझ नहीं आयी और उसने खाना खा लिया। निवाला खाते ही उसे अपने पति की मृत्यु हो गई। शोकातुर होकर करवा अपने पति के शव को लेकर एक वर्ष तक बैठी रही और उसके ऊपर उगने वाली घास को इकट्ठा करती रही। अगले साल जब कार्तिक कृष्ण चतुर्थी आई तो फिर से उसने करवा चौथ का व्रत विधि-विधान किया, जिसके फलस्वरूप उसका पति पुनः जीवित हो गया। कहते हैं तब से ही करवा चौथ व्रत का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया।
Next Story





