- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Kamika Ekadashi:...
धर्म-अध्यात्म
Kamika Ekadashi: कामिका एकादशी पर इन चीजों का करें दान, भगवान विष्णु खुशियों से भर देंगे आपकी झोली
Sarita
19 July 2025 8:41 AM IST

x
Kamika Ekadashi: कामिका एकादशी का व्रत 2025 में 21 जुलाई को है। एकादशी तिथि को हिंदू धर्म में बेहद पुण्य फलदायक माना जाता है और इस दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत भक्त रखते हैं। कामिका एकादशी व्रत सावन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामिका एकादशी व्रत रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं जो दंपत्ति संतान सुख पाना चाहते हैं उन्हें भी कामिका एकादशी का व्रत अवश्य रखना चाहिए। जो लोग व्रत नहीं रख पा रहे हैं वो कुछ विशेष चीजों का दान करके भी विष्णु भगवान की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।
अन्न का दान :
हिंदू धर्म में अन्न दान को बेहद शुभ माना जाता है। कामिका एकादशी पर भी आप अन्न का दान करके पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन आपको चावल, गेहूं, दाल, खीर आदि का दान करने से लाभ होता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बरसती है।
पीले वस्त्रों का दान :
भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है, इसलिए कामिका एकादशी के दिन आप पीले वस्त्रों का दान कर सकते हैं। किसी अनाथालय या वृद्धाश्रम में पीले वस्त्र दान करना आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। ऐसा करने से श्रीहरि आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत कर देते हैं।
तिल का दान:
एकादशी के दिन तिल का दान करना भी शुभ माना गया है। ऐसा करने से भगवान विष्णु तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही आपको पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। तिल का दान करने से आपके पाप कर्मों का भी नाश हो सकता है।
अगर आप किसी चीज का दान नहीं कर पा रहे हैं तो कामिका एकादशी के दिन यथासंभव धन का दान कर सकते हैं। धन का दान करने से भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपको मिलता है। ऐसा करने से आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
दीप दान:
इस दिन किसी पवित्र नदी में या फिर विष्णु भगवान के मंदिर में जाकर आपको दीप दान करना चाहिए। दीप दान करने से आपके अंदर बसे अंधकार को भगवान विष्णु मिटा देते हैं और आपको ज्ञान की प्राप्ति होती है।
बच्चों को पुस्तकों का दान :
भारत में कई बच्चे आर्थिक तंगी के कारण पुस्तकें खरीदने में असमर्थ होते हैं। इसलिए कामिका एकादशी के दिन आप ऐसे बच्चों को पुस्तक, कलम आदि दान कर सकते हैं। यह कार्य करने से आपको आत्मिक संतुष्टि मिलती है और साथ ही भगवान विष्णु भी आप पर कृपा बरसाते हैं।
TagsKamika Ekadashiकामिका एकादशीदानdonationजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





