धर्म-अध्यात्म

Kalashtami Puja Upay : कई संकटों से निजात दिलाते हैं कालाष्‍टमी के ये उपाय

Sarita
9 Feb 2026 9:28 AM IST
Kalashtami Puja Upay : कई संकटों से निजात दिलाते हैं कालाष्‍टमी के ये उपाय
x
Kalashtami Puja Upay : भगवान शिव के रौद्र अवतार काल भैरव का प्राकट्य दिवस मार्गशीर्ष महीने के कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि को हुआ था. लिहाजा हर महीने के कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि को कालाष्‍टमी मनाई जाती है. कालाष्‍टमी व्रत रखने और बाबा काल भैरव की विधि-विधान से पूजा करने से अकाल मृत्‍यु का संकट टलता है. इसके अलावा बीमारियों से राहत मिलती है. कर्ज खत्‍म होता है. देश में बाबा काल भैरव के कुछ प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिनमें कालाष्‍टमी के दिन भक्‍तों की भारी भीड़ उमड़ती है. इसमें काशी और उज्‍जैन के काल भैरव मंदिर तो दुनिया भर में मशहूर हैं. उज्‍जैन के काल भैरव मंदिर में शराब का भोग लगाया जाता है|
माघ महीने की कालाष्‍टमी 10 जनवरी 2026, शनिवार को है. इस दिन निशिता काल में काल भैरव की पूजा करें. साथ ही कालाष्‍टमी के दिन उपाय करें. ये उपाय ग्रह दोषों, पितृ दोष आदि दूर करते हैं. शनि-राहु दोष दूर होते हैं. जिससे कई समस्‍याओं से निजात मिलती है|
कालाष्‍टमी उपाय :
यदि शत्रु परेशान कर रहे हों, कर्ज, ग्रह दोष तंग कर रहे हों तो कालाष्‍टमी का व्रत रखें और विधि-विधान से बाबा काल भैरव की षोडशोपचार पूजा करें. इससे स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानियां, कर्ज का बोझ दूर होता है|
कालाष्‍टमी के दिन बाबा काल भैरव के मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उड़द की दाल से बने बड़े, इमरती एवं अन्य मिष्ठान्न का भोग लगाएं|
कालाष्‍टमी के दिन 'ॐ श्री भैरवाय नमः' मन्त्र का जप करें. काल भैरव चालीसा, श्रीभैरव स्तोत्र का पाठ और काल भैरव की आरती करें. इससे तनाव दूर होता है. मानसिक शांति मिलती है|
कालाष्‍टमी व्रत कर रहे हैं तो दिन में ना सोएं. साथ ही 'ॐ ऐं क्लीम् ह्रीं भम् भैरवाय मम ऋण विमोचनाय महा महाधनप्रदाय क्लीं स्वाहा' मंत्र का कम से कम 11, 21, 31, 51 या अधिकतम संख्या में जाप करें. ग्रह दोष ज्‍यादा परेशान करें तो रोज इस मंत्र का जाप करें|
बाबा काल भैरव का वाहन कुत्‍ता है. कालाष्‍टमी के दिन कुत्ते को खाना खिलाएं. दूध भी पिलाएं.
जरूरतमंदों की सेवा करें. ब्राह्मण, संन्यासी एवं गरीबों को दान करें|
Next Story