- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Kala Dhaga: किस पैर...
धर्म-अध्यात्म
Kala Dhaga: किस पैर में और कब बांधना चाहिए काला धागा, जानिए महिलाओं के लिए खास नियम
Sarita
31 May 2025 11:58 AM IST

x
Kala Dhaga: आज कल कई महिलाएं फैशन के तौर पर अपने पैर में काला धागा बांध लेती है। काला धागा सिर्फ सजावट की वस्तु नहीं है। इसको धार्मिक या सांस्कृतिक प्रतीक के साथ- साथ मानसिक शांति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। भारतीय परंपरा में काला धागा नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाने का एक प्रभावी उपाय है। ऐसा माना जाता है कि पैर में काला धागा पहनने के लिए सही तरीका और दिन जानना भी बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि किस दिन और कौन से पैर में महिलाओं को काला धागा बांधना चाहिए।
किस पैर में पहनें महिलाएं काला धागा:
शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार, बाएं पैर को स्त्रियों के लिए शुभ और ग्रहों की उर्जा को संतुलित करने के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए महिलाओं को काला धागा बाएं पैर में पहनना चाहिए। माना जाता है कि इस पैर में काला धागा बांधने से बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम हो जाता है।
किस दिन पहनना चाहिए पैर में धागा:
शनिवार के दिन शनि और बाकी ग्रहों का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है। इसलिए शनिवार का दिन पैर में धागा बांधने के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस दिन पैर में धागा बांधने से इन ग्रहों का प्रभाव कम होता है।
TagsKala Dhagaकाला धागामहिलाओंनियमKala Dhagablack threadwomenrules जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





