- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- कजरी तीज: जीवन में...
धर्म-अध्यात्म
कजरी तीज: जीवन में बढ़ेगा सुख, जानें पूजा के मुख्य मंत्र और आरती
Tara Tandi
30 Aug 2026 7:03 PM IST

x
Kajari Teej ज्योतिष न्यूज़ : माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित कजरी तीज का पर्व सभी के लिए खास होता है। शास्त्रों के अनुसार, इस शुभ दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और पूरे विधि-विधान से शिव परिवार की उपासना करती हैं। वहीं, सुहागिनें उपवास रखते हुए अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम, सुख-शांति, संतान व पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और सच्चे मन से भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। वहीं, इस बार कजरी तीज बेहद खास रहने वाली है, क्योंकि इस दिन महादेव को समर्पित सोमवार का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसके अलावा रेवती नक्षत्र और ग्रहों का खास संयोग भी प्राप्त होगा। ऐसे में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि, पूजा के दौरान आरती और मंत्रों का जाप करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कजरी तीज की पूजा में कौन-सी आरती और मंत्रों का पाठ करना शुभ माना जाता है।
कजरी तीज 2026 शुभ मुहूर्त
अमृत चौघड़िया- सुबह 5 बजकर 58 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक।
शुभ चौघड़िया- सुबह 9 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक।
लाभ चौघड़िया- दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से शाम 5 बजकर 8 मिनट तक।
अमृत चौघड़िया- शाम 5 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट तक।
शिवजी की आरती : ॐ जय शिव ओंकारा
जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव...॥
एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव...॥
दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव...॥
अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी ।
चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव...॥
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव...॥
कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥ ॐ जय शिव...॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव...॥
काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ॐ जय शिव...॥
त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ॐ जय शिव...॥
मां पार्वती की आरती
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता.
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता..
जय पार्वती माता...
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता.
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता.
जय पार्वती माता...
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा.
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा..
जय पार्वती माता...
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता.
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता..
जय पार्वती माता...
शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता.
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा..
जय पार्वती माता...
सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता.
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता.
जय पार्वती माता...
देवन अरज करत हम चित को लाता.
गावत दे दे ताली मन में रंगराता..
जय पार्वती माता...
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता.
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता..
जय पार्वती माता...।
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
Next Story





