छत्तीसगढ़

नक्सली डंप बरामद, हथियार, विस्फोटक और बड़ी मात्रा में कारतूस जब्त

jantaserishta.com
30 Aug 2026 5:44 PM IST
नक्सली डंप बरामद, हथियार, विस्फोटक और बड़ी मात्रा में कारतूस जब्त
x
छत्तीसगढ़.
बीजापुर: नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना गंगालूर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 85वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने मुतवेंडी जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप को बरामद किया है।
बरामद डंप से सुरक्षाबलों ने 2 नग हथियार, बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर, तीर बम, डेटोनेटर, विस्फोटक सामग्री और 7.62 एसएलआर के 30 नग जिंदा राउंड सहित अन्य नक्सली सामग्री जब्त की है।
सुरक्षाबलों ने बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया फिर थाना गंगालूर ले गए। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग और अभियान चलाए जा रहे हैं। संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story