- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Kajari Teej 2025...
धर्म-अध्यात्म
Kajari Teej 2025 Mistakes: कजरी तीज पर महिलाएं भूलकर भी न करें ये 5 काम
Sarita
12 Aug 2025 8:49 AM IST

x
Kajari Teej 2025 Mistakes: हर साल कजरी तीज का पर्व सावन के बाद, भाद्रपद मास की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस बार कजरी तीज 12 अगस्त 2025, मंगलवार को है. यह दिन सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है. महिलाएं दिनभर बिना कुछ खाए पिए व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं. इस दिन शिव पार्वती की पूजा के साथ साथ चंद्रमा की भी विशेष मान्यता होती है. हालांकि, इस व्रत को पूरी श्रद्धा और नियमों से करना जरूरी होता है. कई बार छोटी छोटी गलतियों के कारण व्रत अधूरा रह जाता है या उसका फल कम हो जाता है. ऐसे में महिलाओं को कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि उनका संकल्प टूटे नहीं और पूजा का असर बना रहे. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कजरी तीज पर किन बातों से बचना चाहिए|
1. व्रत में पानी पीना मना है:
कजरी तीज का व्रत निर्जला होता है. इसका मतलब है कि दिनभर न तो पानी पिया जाता है और न ही कुछ खाया जाता है. अगर आप दिन में पानी पी लेती हैं तो यह व्रत अधूरा माना जाता है. इसलिए सुबह से लेकर रात को चंद्रमा दिखने तक खुद को मानसिक रूप से तैयार रखें कि कुछ भी नहीं लेना है|
2. झगड़ा या कटु शब्दों से बचें:
व्रत के दिन मन को शांत रखना बेहद जरूरी होता है. किसी से बहस, गुस्सा या अपशब्दों का प्रयोग व्रत के प्रभाव को कम कर सकता है. इस दिन हर हाल में खुद को संयम में रखें और कोशिश करें कि घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे|
3. पुराने या गंदे कपड़े न पहनें:
कजरी तीज पर साफ सुथरे या नए कपड़े पहनने का रिवाज होता है. खासकर महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करती हैं. इस दिन पुराने, फीके या मैले कपड़े पहनने से पूजा का प्रभाव घट सकता है|
4. तामसिक चीजों से दूर रहें:
मांसाहार, मदिरा, प्याज़ और लहसुन जैसी चीजें इस दिन नहीं खानी चाहिए. व्रत के दिन तो इनसे पूरी तरह दूर रहना ही चाहिए, लेकिन यहां तक कि व्रत खोलने के बाद भी हल्का, पवित्र और सात्विक खाना ही खाएं|
कजरी तीज पर दिन में सोना मना होता है. ऐसा माना जाता है कि दिन में सोने से व्रत का फल कम हो जाता है. इस दिन मन लगाकर भक्ति में समय बिताएं और शिव पार्वती की कथा सुनें|
व्रत कैसे रखें: आसान तरीका:
–सुबह जल्दी उठें और स्नान करें
–पूजा का स्थान साफ करें
–भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्रमा की पूजा करें
–सूरज उगने से पहले सरगी खाएं (अगर परंपरा में है तो)
-सोलह श्रृंगार करें और पूरे दिन उपवास रखें
–रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलें|
TagsKajari TeejMistakesकजरी तीजमहिलाएंकामKajari TeejWomenWork जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





