धर्म-अध्यात्म

इस दिन से शुरू हो रहा ज्येष्ठ माह, जानिए नियम

Tara Tandi
5 May 2023 8:37 AM GMT
इस दिन से शुरू हो रहा ज्येष्ठ माह, जानिए नियम
x
हिंदू धर्म में वैसे तो हर महीने को खास माना गया है लेकिन ज्येष्ठ मास बेहद महत्वपूर्ण होता है। पंचांग के अनुसार ये साल का तीसरा महीना होता है। इस महीने सूर्य का तापमान अधिक होता है जिससे गर्मी चरम पर होती है। अभी वैशाख का महीना चल रहा है इसके समापन के बाद ज्येष्ठ मास आरंभ हो जाएगा।
जो कि इस बार 6 मई शनिवार यानी कल से आरंभ हो रहा है। ये महीना हनुमान पूजा को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस पूरे महीने में भगवान हनुमान, सूर्यदेव और वरुण देव की पूजा करने से उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। इस पूरे महीने पूजा पाठ और व्रत के साथ अगर जरूरी नियमों का पालन किया जाए तो सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है।
ज्येष्ठ माह के जरूरी नियम—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ के पूरे महीने में व्यक्ति को बिस्तर की जगह जमीन में सोना चाहिए। ऐसा करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इस महीने में देवी देवताओं की पूजा में चंदन का प्रयोग करना लाभकारी होता है।
इस पूरे महीने पूजन स्थल पर जल से भरा एक कलश रखना चाहिए। इसके अलावा पेड़ पौधों को हाथ नहीं लगाना चाहिए ना ही नारंगी रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए। इस महीने ज्यादा से ज्यादा प्याउ लगाना भी अच्छा माना जाता है ज्येष्ठ माह में पेड़ पौधों को जल देना भी अच्छा होता है। मान्यता है कि इस पूरे महीने में अगर पीपल के पेड़ पर दूध अर्पित किया जाए तो इससे देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
Next Story