धर्म-अध्यात्म

Jyeshtha Purnima: कब है स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, जानें क्या करना चाहिए दान

Sarita
10 Jun 2025 10:36 AM IST
Jyeshtha Purnima:  कब है स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, जानें क्या करना चाहिए दान
x
Jyeshtha Purnima: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का एक अलग ही महत्व है, इस दिन स्नान-दान करने की परंपरा है। माना जाता ह कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से जातक के सभी पापों का नाश हो जाता है और उसे पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस दिन दान आदि का भी महत्व है। कहा यह भी जाता है कि दान देने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। जानें स्नान-दान का क्या है मुहूर्त और क्या-क्या करना चाहिए दान|
स्नान-दान का क्या है मुहूर्त:
पंचांग की मानें तो ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि आज सुबह 11.35 बजे आरंभ होगी, जो 11 जून को दोपहर 01.13 मिनट तक रहेगी। ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि 10 व 11 जून दोनों को है, लेकिन स्नान दान के लिए 11 जून का दिन ज्यादा शुभ माना गया है।
11 जून को स्नान-दान का शुभ मुहूर्त का शुभ मुहूर्त सुबह 04.02 से सुबह 04.42 तक रहेगा। फिर दूसरा मुहूर्त सुबह 10.35 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि जातक को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन व्रत व दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
शुभ चौघड़िया मुहूर्त:
लाभ- उन्नति- सुबह 05.23 बजे से सुबह 07.07 बजे तक
अमृत- सर्वोत्तम- सुबह 07.07 बजे से सुबह 08.52 बजे तक
शुभ- उत्तम- सुबह 10.36 बजे से दोपहर 12.21 बजे तक
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन जल, पंखा और शीतलता प्रदान करने वाली वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ है। इसके अलावा, खीरा, तरबूज, ककड़ी, सत्तू, सूती वस्त्र, अन्न व धन का दान अत्यंत शुभ माना गया है।
Next Story