धर्म-अध्यात्म

Jyeshtha Purnima 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर अपनी राशि के अनुसार करें दान, सभी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

Sarita
8 Jun 2025 7:25 AM IST
Jyeshtha Purnima 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर अपनी राशि के अनुसार करें दान, सभी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति
x
Jyeshtha Purnima 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को जेठ पूर्णिमा कहा जाता है। वैसे तो साल भर आने वाली हर पूर्णिमा का अपना महत्व होता है, लेकिन ज्येष्ठ पूर्णिमा विशेष मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विधिपूर्वक आराधना करने और उपवास रखने का विधान है। साथ ही चंद्र देव की पूजा भी इस दिन फलदायी मानी जाती है। इस साल यह पूर्णिमा 10 जून 2025, मंगलवार को सुबह 11:35 बजे शुरू होकर 11 जून, बुधवार को दोपहर 1:13 बजे समाप्त हो रही है। उदय तिथि के अनुसार व्रत और पूजन 11 जून को किया जाएगा।
मान्यता है कि इस तिथि पर राशि अनुसार दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में मौजूद चंद्र दोष से भी राहत मिलती है। आइए जानते हैं कि 12 राशियों के जातकों को इस दिन क्या दान करना शुभ रहेगा।
राशिनुसार करें इन चीजों का दान
मेष राशि: मेष राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए खीर का दान करें। इससे जीवन में समृद्धि बनी रहती है।
वृषभ राशि: इस दिन वृषभ राशि के लोगों को जरूरतमंद लोगों को दही या घी का दान करना चाहिए। इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है।
मिथुन राशि: व्यापार में नुकसान झेल रहे जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन दूध या चावल का दान करें, इससे आपको लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कर्क राशि के जातक मिश्री मिले दूध का दान करें। इससे कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि: इस दिन आप गुड़ का दान कर सकते हैं। इससे आपकी ग्रह बाधाएं दूर होती हैं।
कन्या राशि: इस दिन कन्या राशि के लोग खीर का दान करें। इससे लक्ष्मी मां प्रसन्न होंगी और आपनी कृपा बरसाती हैं।
तुला राशि: पूर्णिमा पर आप दूध, चावल और घी का दान करें। इससे लक्ष्मी-नारायण की कृपा प्राप्त होती है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को लाल वस्त्र या लाल रंग की किसी वस्तु का दान करना चाहिए, इससे ग्रह दोष दूर होंगे।
धनु राशि: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दाल का दान करने से पारिवारिक सुख-शांति बनी रहती है।
मकर राशि: आप ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बहते जल में अक्षत प्रवाहित करें। इससे दोषों से मुक्ति और आर्थिक लाभ मिलता है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना चाहिए। इससे धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी।
मीन राशि: आप इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ ब्राह्मणों को भोजन कराएं। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Next Story