- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- June 2025 Festivals: ...
धर्म-अध्यात्म
June 2025 Festivals: जानें जून के प्रमुख त्योहारों की तिथियां
Sarita
29 May 2025 11:01 AM IST

x
June 2025 Festivals: जून का महीना धार्मिक दृष्टि से काफी खास होता है, क्योंकि इस दौरान जल से जुड़े व्रत-त्योहारों का विशेष महत्व होता है। इस महीने में मां दुर्गा की आराधना के लिए गुप्त नवरात्रि का आयोजन होता है, जिसमें दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। यह साधना गुप्त रूप से की जाती है और आध्यात्मिक रूप से बेहद शक्तिशाली मानी जाती है।
इस बार जून में ज्येष्ठ और आषाढ़ मास का संयोग बन रहा है, जिससे इस महीने के पर्व और भी खास हो जाते हैं। इस दौरान गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, वट पूर्णिमा, गुप्त नवरात्रि और जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। आइए जानें जून 2025 में आने वाले इन खास धार्मिक त्योहारों की पूरी सूची।
जून माह के व्रत त्योहार :
4 जून: महेश नवमी
5 जून: गंगा दशहरा
6 जून: निर्जला एकादशी
8 जून: प्रदोष व्रत 2025
10 जून: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत
11 जून: कबीरदास जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा
12 जून: आषाढ़ माह शुरू
14 जून: कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी
15 जून: मिथुन संक्रांति
21 जून:योगिनी एकादशी
23 जून: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
25 जून:आषाढ़ अमावस्या
26 जून:आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
27 जून:जगन्नाथ रथ यात्रा
28 जून: विनायक चतुर्थी
5 जून 2025 - गंगा दशहरा:
5 जून 2025 को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से शरीर, वाणी और मन से जुड़े दस पापों से मुक्ति मिलती है।
6 जून 2025 - निर्जला एकादशी:
निर्जला एकादशी का व्रत सबसे कठिन उपवासों में से एक माना जाता है, क्योंकि इसमें जल तक ग्रहण नहीं किया जाता। फिर भी, यह व्रत इतना पुण्यदायी होता है कि इसे रखने से वर्ष भर की सभी 24 एकादशियों का फल प्राप्त होता है।
26 जून 2025-आषाढ़ गुप्त नवरात्रि:
26 जून 2025 को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का आरंभ होगा। इस नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा गुप्त रूप से की जाती है, जिससे साधक को शक्ति, साधना और तंत्र विद्या में सिद्धि प्राप्त होती है।
27 जून 2025-जगन्नाथ रथ यात्रा :
27 जून 2025 को प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुभद्रा माता रथों पर सवार होकर भक्तों के बीच नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। मान्यता है कि श्रद्धा से रथ खींचने से व्यक्ति को शुभ फल और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
जून माह के ग्रह गोचर :
06 जून: बुध का मिथुन राशि में गोचर
07 जून: मंगल का सिंह राशि में गोचर
09 जून: बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त
11 जून: बुध का मिथुन राशि में उदय
15 जून: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर
22 जून: बुध का कर्क राशि में गोचर
29 जून: शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
जून में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन:
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन- 8 जून को मृगशिरा और 22 जून को आर्द्रा नक्षत्र में गोचर
बुध नक्षत्र परिवर्तन- 9 जून को आर्द्रा, 16 जून को पुनर्वसु और 25 जून को पुष्य नक्षत्र में गोचर
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन- 13 जून को भरणी और 26 जून को कृतिका नक्षत्र में गोचर
मंगल नक्षत्र परिवर्तन- 7 जून को मघा और 30 जून पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर
गुरु नक्षत्र परिवर्तन- 14 जून को आर्द्रा और 30 जून को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर
TagsJuneFestivalsजूनत्योहारोंतिथियांJuneDates जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





