- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Jitiya vrat 2025 Date:...
धर्म-अध्यात्म
Jitiya vrat 2025 Date: इस दिन मनाया जाएगा जितिया व्रत,जानें तिथि और पूजा मुहूर्त
Sarita
1 Sept 2025 11:11 AM IST

x
Jitiya vrat 2025 Date: हिंदू धर्म में व्रत-उपवास का विशेष महत्व माना गया है। इन्हीं में से एक है जितिया व्रत, जिसे हर साल अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत विशेषकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के कई हिस्सों में बड़ी श्रद्धा और आस्था से किया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और तेजस्विता की कामना से उपवास रखती हैं।
धार्मिक मान्यता है कि जितिया व्रत रखने से पुत्र की उम्र लंबी होती है और वह ओजस्वी व तेजस्वी बनता है। इस अवसर पर महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और पूरे दिन बिना जल ग्रहण किए भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करती हैं। इस दिन जीमूतवाहन की कथा का श्रवण-पाठ भी किया जाता है, जिसे अत्यंत शुभकारी माना गया है।
अष्टमी तिथि प्रारंभ : 14 सितंबर 2025, सुबह 05:04 बजे
अष्टमी तिथि समाप्त : 15 सितंबर 2025, रात 03:06 बजे
इस प्रकार जितिया व्रत 14 सितंबर 2025, रविवार को रखा जाएगा।
शुभ योग और महत्व (Jitiya Vrat Shubh Yog)
इस बार अष्टमी तिथि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं।
सिद्धि योग
रवि योग
शिववास योग
मान्यता है कि इन योगों में भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूर्ण होती है।
शिववास योग:
जितिया व्रत के दिन शिववास योग पूरे दिन रहेगा और इसका समापन 15 सितंबर की रात 03:06 बजे होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस योग में व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण और शिवजी की पूजा करने से व्रती को धन, सुख और संतान की समृद्धि की प्राप्ति होती है।
पंचांग के अनुसार समय:
सूर्योदय : सुबह 06:05 बजे
सूर्यास्त : शाम 06:27 बजे
चंद्रोदय : रात 11:18 बजे
चंद्रास्त : दोपहर 01:11 बजे
ब्रह्म मुहूर्त : 04:33 से 05:19 बजे तक
विजय मुहूर्त : 02:20 से 03:09 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त : 06:27 से 06:51 बजे तक
निशिता मुहूर्त : 11:53 से 12:40 बजे तक
Next Story





