- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Jaya Ekadashi 2026:...
धर्म-अध्यात्म
Jaya Ekadashi 2026: माघ की आखिरी एकादशी के दिन इन 3 जगहों पर जलाएं दीया, जाग जाएगा घर का सोया भाग्य
Sarita
28 Jan 2026 7:25 AM IST

x
Jaya Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। एकादशी के दिन उपवास रखकर श्री हरि नारायण की पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। हर महीने में दो बार एकादशी का व्रत रखा जाता है एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष में। हर माह में आने वाली एकादशी का अलग-अलग महत्व होता है। ऐसे ही माघ मास में आने वाली एकादशी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। कहा जाता है कि माघ का महीना विष्णु जी के अति प्रिय है।
माघ माह की आखिरी एकादशी का व्रत 29 जनवरी 2026 को रखा जाएगा। माघ शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि को जया एकादशी का व्रत करने का विधान है। एकादशी के दिन व्रत और पूजा पाठ के अलावा घर में इन 3 जगहों पर दीया जलाना भी बहुत ही शुभ और लाभदायक माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि माघ माह की आखिरी एकादशी यानी जया एकादशी को घर में किन-किन जगहों पर दीया जलाना चाहिए।
एकादशी के दिन घर में जलाएं इन जगहों पर दीया:
तुलसी के पास:
तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है। बिना तुलसी के नारायण की पूजा और भोग अधूरा माना जाता है। तो एकादशी के दिन तुलसी के पास एक दीया जरूर जलाएं। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि औ संपन्नता का वास होता है। घर-परिवार में शांति और खुशहाली बनी रहेगी। ध्यान रखें कि एकदशी के दिन तुलसी में स्पर्श न करें और न ही इसमें जल अर्पित करें। एकादशी के दिन तुलसी में जल देना और स्पर्श करना वर्जित होता है।
घर के मंदिर में :
एकादशी के दिन सुबह और शाम के समय अपने घर के मंदिर में भी एक दीया अवश्य जलाएं। मंदिर में दीया जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर में सकारात्मकता बनी रहती है। आप दीया घी या सरसों तेल दोनों में से किसी का भी जला सकते हैं। दोनों ही दीया शुभता का प्रतीक होता है। मंदिर में दीया जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी घर पर बनी रहती है।
घर के मुख्य द्वार पर:
घर के मुख्य द्वार पर कभी भी अंधेरा नहीं रहने देना चाहिए खासतौर से शाम के समय। कहते हैं शाम का समय देवी-देवताओं का होता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। मां लक्ष्मी की कृपा से घर का भंडार सदैव धन-धान्य से भरा रहता है।
TagsJaya EkadashiमाघएकादशीदीयाMaghaEkadashilamp जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





