- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- January 2025 Ekadashi:...
धर्म-अध्यात्म
January 2025 Ekadashi: साल की पहली एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें, बरसाएंगे अपनी विशेष कृपा
Sarita
6 Jan 2025 12:27 PM IST

x
January 2025 Ekadashi: इस साल पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 10 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। यह एकादशी साल की पहली एकादशी है। तो आइए जानते हैं कि पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
1. पंजीरी
भगवान विष्णु की पंजीरी अत्यंत प्रिय है तो पुत्रदा एकादशी के दिन जरूर इसका भोग लगाएं। कहते हैं कि पंजीरी का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ ही रिश्तों में भी मिठास बनी रहती है।
2. फल
साल 2025 की पहली एकादशी के श्री हरि विष्णु जी को मौसमी फलों का भोग लगाएं। फल में केला को जरूर रखें। फल का भोग लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों को हर क्षेत्र में अपार सफलता की प्राप्ति होती है।
3. पंचामृत
पंचामृत के बिना भगवान विष्णु की कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। ऐसे में पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत जरूर अर्पित करें। कहते हैं किपंचामृत का भोग लगाने से घर में धन-धान्य में बरकत होती है।
4. सूखे मेवे
एकादशी के दिन भगवान विष्णु को सूखे मेवे भी अवश्य चढ़ाएं। सूखे मेवे में बादाम, मूंगफली, अखरोट, काजू और पिस्ता आदि चीजें आती हैं। प्रभु नारायण को सूखे मेवे अर्पित करने से घर में धन का आगमन होता है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।
पुत्रदा एकादशी के दिन विष्णु जी को मखाने की खीर अर्पित करें। मखाने की खीर भगवान विष्णु को अति प्रिय है। मखाने की खीर का भोग लगाने से परिवार में खुशहाली और संपन्नता बनी रहती है।
TagsJanuary 2025 Ekadashiपहलीएकादशीभगवान विष्णुअर्पितचीजेंकृपा January 2025 EkadashifirstEkadashiLord Vishnuofferthingsblessingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday
Next Story





