- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Janmashtami: महाउपाय...
Janmashtami: महाउपाय जो जीवन की हर समस्या का करेंगे अंत, जरूर उठाएं लाभ

इस उपाय से परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति
अगर आप अपने परिवार में सुख-शांति बनाये रखना चाहते हैं और घर के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ाना चाहते हैं, तो आज रात को श्री कृष्ण जन्म के समय विधि-पूर्वक भगवान की पूजा-अर्चना करें और उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाएं। साथ ही उनके इस मंत्र का जप करें। मन्त्र है- ‘ऊं नमो भगवते नारायणाय |’
अगर आप शत्रु से छुटकारा पाना चाहते हैं या आपको पिछले कुछ समय से कोई व्यक्ति बहुत परेशान कर रहा है तो आज रात को ठीक 12 बजे साबुत उड़द की काली दाल और चावल के दाने मिलाकर घर के बाहर किसी एकांत जगह पर गड्ढ़े में दबा दें। साथ ही श्री कृष्ण भगवान के इस विशेष मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘ऊँ नमो भगवते रुक्मिणी वल्लाभाय स्वाहा।‘
पॉजिटिविटी बनाये रखने का उपाय
अगर आप अपने जीवन में खुशहाली बनाये रखना चाहते हैं, तो आज पॉजिटिविटी बनाये रखने के लिये भगवान कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के सामने आसन बिछाकर बैठ जायें। साथ ही एक पात्र में केसर और रोली मिलाकर रखें। इसके बाद श्री कृष्ण के इस मंत्र का जप करें। मन्त्र है- ‘ऐं क्लीं कृष्णाय ह्रीं गोविन्दाय श्रीं गोपी जनवल्लभाय स्वाहा सौं।‘ इस मंत्र का जाप करने के बाद उस केसर मिश्रित रोली को घर के मंदिर में रख दें और रोज सुबह स्नान आदि के बाद अपनी नाभि व अपने माथे पर लगाएं।
बिजनेस और नौकरी में तरक्की पाने का उपाय
अगर आप अपना खुद का कोई बिजनेस करते हैं या नौकरी करते हैं, लेकिन उससे आपको कोई ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है, तो अपने बिजनेस और नौकरी में तरक्की के लिये आज जन्माष्टमी के दिन सात कन्याओं को घर में आदरसहित बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं, लेकिन कन्याओं को खिलाने से पहले कन्हैया जी को उसका भोग लगाना न भूलें। इसके साथ ही अपने काम में सफलता पाने के लिये आज रात के समय श्री कृष्ण के इस मंत्र का जप करें। मन्त्र है- ‘ऊँ क्लीं नमो भगवते नन्दपुत्राय बालादिवपुषे श्यामलाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा।‘
लव मैरिज के लिए करें ये उपाय
अगर आप किसी को पसंद करते हैं और अब उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं, तो आज जन्माष्टमी के दिन मंदिर में जाकर सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण को पीले फूलों की माला पहनाइए और गोले की मिठाई से भोग लगाइए। साथ ही उनके इस मंत्र का जप करिये। मंत्र है- ‘ॐ क्लीं ह्रीं श्रीं गोपीजन वल्लभाय स्वाहा’। जन्माष्टमी के दिन ऐसा करने से आपके प्रेम विवाह में आ रही सारी अड़चने जल्द ही दूर हो जायेगी।
वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए करें ये उपाय
अगर आप अपने दाम्पत्य रिश्ते को मजबूत और मधुर बनाना चाहते हैं, तो आज श्री कृष्ण मंदिर में जाकर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करें और भगवान को शहद और इलाइची का भोग लगाइए। साथ ही श्री कृष्ण के इस मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘क्लीं कृष्णाय स्वाहा।‘





