धर्म-अध्यात्म

इन 7 राशि वालों पर जमकर बरसता है प्यार, जानिए कहीं आप तो नहीं इसमें शामिल

Tara Tandi
10 Jan 2021 8:56 AM GMT
इन 7 राशि वालों पर जमकर बरसता है प्यार, जानिए कहीं आप तो नहीं इसमें शामिल
x
शुक्र ग्रह को प्रेम का कारक माना जाता है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क| शुक्र ग्रह को प्रेम का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में शुक्र ग्रह की अच्छी या बुरी स्थिति के कारण रिश्ते बनते-बिगड़ते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल 2021 में 7 राशियों पर खास कृपा रहने वाली है। ऐसे में इस साल कुछ जातकों को सच्चा प्यार मिलेगा तो कुछ राशि वालों का प्रेम विवाह हो सकता है। जानिए साल 2021 में प्यार के मामले में कौन-सी राशियां रहने वाली हैं लकी-

1. मेष राशि के जातक जो सिंगल हैं और प्यार की तलाश में हैं। उन्हें इस साल कोई खास मिल सकता है। उनके प्यार की गाड़ी रफ्तार भर सकती है। जो जातक पहले से ही रिश्ते में हैं उनका रिश्ता और गहरा होगा। प्यार और रोमांस के लिए यह साल आपके लिए लकी साबित होगा।

2. वृषभ राशि वालों के लिए यह साल उत्साह से भरा होगा। सिंगल लोगों की लाइफ में कोई खास एंट्री ले सकता है। इस साल आप कई नए दोस्त बनाएंगे, इनमें से ही कोई आपका जीवनसाथी भी बन सकता है। फरवरी से सितंबर के बीच का समय आपके लिए शुभ रहेगा। मार्च और अप्रैल में इस राशि वालों के रिश्ते मजबूत होंगे।

3. मिथुन राशि वालों के लिए 2021 बेहद शुभ साबित होगा। सिंगल जातकों के जीवन में प्यार आने का योग बन सकता है। इस साल आप पूरे उत्साह और प्रेम से जिएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कई जातक इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

4. कन्या राशि के जातक जो पहले से रिश्ते में हैं उनका रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल लोगों की लाइफ में अचानक से कोई एंट्री ले सकता है। रिश्ते के लिहाज से आप कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। इस साल कई जातकों के प्यार की तलाश पूरी हो सकती है।

5. वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2021 शुभ साबित होगा। शुक्र और गुरू के प्रभाव से आप इस साल अपना प्यार खोजने में सफल होंगे। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं वह अपने प्यार का पूरा आनंद लेंगे। प्यार के मामले में इस राशि वालों को ग्रह-नक्षत्रों का पूरा लाभ मिल सकता है। रिश्ते में चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

6. मकर राशि वालों की इस साल किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिसे आगे जाकर आप अपना दिल दे सकते हैं। ये आपको कोई पुराना मित्र या ऑफिस का साथी भी हो सकता है। प्यार आप में कई तरह के बदलाव लेकर आएगा।

7. कुंभ राशि वालों के लिए यह साल बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। इस साल आपको सपनों का जीवनसाथी मिल सकता है। जिसकी वजह से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। मई, अगस्त, सितंबर और दिसंबर के महीने आपके लिए लकी साबित होंगे।

Next Story