धर्म-अध्यात्म

Sleeping habits में लाएं सुधार

Rounak Dey
24 May 2023 12:02 AM IST
Sleeping habits में लाएं सुधार
x
धन और स्वास्थ्य का कभी नहीं होगा नुकसान
Healthy Sleeping Habits: सूर्यास्त के एक प्रहर (लगभग तीन घंटे) के बाद ही शयन करना चाहिए। उल्टा सोये भोगी, सीधा सोये योगी। बाएं सोए निरोगी, दाएं सोए रोगी। शास्त्रीय विधान भी है, आयुर्वेद में वामकुक्षी की बात आती है। बाईं करवट सोना स्वास्थ्य के लिए हितकर है। शारीरिक विज्ञान के अनुसार चित्त सोने से रीढ़ की हड्डी को नुक्सान और औंधा या उलटा सोने से आंखें बिगड़ती हैं।
Vedic Mantra for getting Good Sleep: सोते समय कितने गायत्री मंत्र/नवकार मंत्र गिने जाएं-‘सूतां सात, उठता आठ’ सोते वक्त सात भय को दूर करने के लिए सात मंत्र गिनें और उठते वक्त आठ कर्मों को दूर करने के लिए आठ मंत्र गिनें।
सात भय : ईह लोक, परलोक, आदान, अकस्मात, वेदना, मरण, अश्लोक (भय)।
Best Sleeping Direction as per Vastu Shastra- दिशा ध्यान : दक्षिण दिशा में पांव रख कर कभी नहीं सोना चाहिए। यम और दुष्ट देवों का निवास है। मस्तिष्क में रक्त का संचार कम हो जाता है, स्मृति-भ्रंश, मौत व असंख्य बीमारियां होती हैं।
पूर्व दिशा में मस्तक रख कर सोने से विद्या की प्राप्ति होती है।
दक्षिण दिशा में मस्तक रख कर सोने से धन लाभ व आरोग्य लाभ होता है।
पश्चिम दिशा में मस्तक रख कर सोने से प्रबल चिंता होती है।
उत्तर दिशा में मस्तक रख कर सोने से मृत्यु और हानि होती है।
Next Story