- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Imli Ke Upay: इमली का...
धर्म-अध्यात्म
Imli Ke Upay: इमली का आसान टोटका दूर करेगा पूरे घर की नेगेटिविटी, खुलेगी तरक्की की राह
Sarita
28 Feb 2026 10:08 AM IST

x
Imli Ke Upay:अक्सर व्यक्ति के जीवन में अचानक से बहुत सारी परेशानियां आती है। क्या आपके भी साथ ऐसा कुछ हो रहा है? तो यह आर्टिकल आपके लिए काम का साबित हो सकता है। अगर घर में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, काम पूरे होते-होते अटक जाते हैं या बिना वजह तनाव बना रहता है, तो इसे नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है। मान्यताओं में इमली से जुड़े कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर माहौल में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। यहां जानिए इमली से जुड़ा वह छोटा सा टोटका क्या है, जो आपकी किस्मत चमकाएगा और तरक्की की राह खोलेगा।
नकारात्मकता दूर करने का उपाय:
मान्यता है कि इमली में वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता होती है। इसके लिए एक मुट्ठी इमली के बीज रात भर पानी में भिगो दें। अगली सुबह उस पानी को मुख्य द्वार से शुरू करते हुए पूरे घर में छिड़कें। ऐसा करने से घर का वातावरण हल्का और सकारात्मक महसूस होने लगता है। कहा जाता है कि इससे अटके हुए कामों में भी धीरे-धीरे गति आने लगती है।
आर्थिक परेशानी में लाभ:
अगर धन आने के बाद भी टिक नहीं पा रहा या कर्ज बढ़ता जा रहा है, तो गुरुवार या शुक्रवार के दिन इमली के पेड़ की एक छोटी टहनी लाकर साफ करके तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इमली का संबंध राहु और शनि से जोड़ा जाता है। यह उपाय इन ग्रहों से जुड़े दोषों को शांत करने में सहायक माना जाता है, जिससे आय के नए रास्ते खुल सकते हैं।
किसी भी उपाय को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करना जरूरी है। सही दिन, सही विधि और मन की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। सकारात्मक सोच के साथ किए गए ये सरल उपाय जीवन की बाधाओं को कम करने में सहायक माने जाते हैं।
TagsImli Ke Upay: इमलीटोटकादूरनेगेटिविटीImli Upay: TamarindTotkaAway Negativityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





