धर्म-अध्यात्म

मालामाल होना है तो हर रविवार करे ये काम

Apurva Srivastav
1 Oct 2023 2:40 PM GMT
मालामाल होना है तो हर रविवार करे ये काम
x
श्री सूर्य अष्टकम्: हर कोई अपने जीवन में धनवान बनने की इच्छा रखता है इसके लिए लोग प्रयास भी बहुत करते हैं लेकिन फिर भी अगर उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं या फिर कर्ज लेने की नौबत आ गई हैं तो ऐसे में आप हर रविवार के दिन भगवान श्री सूर्यदेव की विधिवत पूजा करें उन्हें जल में लाल पुष्प, सिंदूर मिलाकर अर्पित करें।
इसके बाद भगवान का ध्यान करते हुए श्री सूर्य अष्टकम् का 11 बार पाठ करें अंत में आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें माना जाता है कि इस आसान से उपाय को करने से चंद दिनों में आर्थिक संकट दूर हो जाता है और व्यक्ति मालामाल हो जाता है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं श्री सूर्य अष्टकम् पाठ।
श्री सूर्य अष्टकम्—
आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर ।
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोSस्तु ते ॥1॥
सप्ताश्वरथमारूढं प्रचण्डं कश्यपात्मजम् ।
श्वेतपद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥2॥
लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥3॥
त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मविष्णुमहेश्वरम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥4॥
बृंहितं तेज:पु़ञ्जं च वायुमाकाशमेव च ।
प्रभुं च सर्वलोकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥5॥
बन्धूकपुष्पसंकाशं हारकुण्डलभूषितम् ।
एकचक्रधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥6॥
तं सूर्यं जगत्कर्तारं महातेज:प्रदीपनम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥7॥
तं सूर्यं जगतां नाथं ज्ञानविज्ञानमोक्षदम् ।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥8॥
इति श्रीशिवप्रोक्तं सूर्याष्टकं सम्पूर्णम् ।
सूर्याष्टकं पठेन्नित्यं ग्रहपीडा प्रणाशनम् ।
अपुत्रो लभते पुत्रं दारिद्रो धनवान् भवेत् ॥
अमिषं मधुपानं च यः करोति रवेर्दिने ।
सप्तजन्मभवेत् रोगि जन्मजन्म दरिद्रता ॥
स्त्री-तैल-मधु-मांसानि ये त्यजन्ति रवेर्दिने ।
न व्याधि शोक दारिद्र्यं सूर्य लोकं च गच्छति ॥
Next Story