धर्म-अध्यात्म

सपने में इन देवी-देवता के हुए हैं दर्शन, तो जानें इसका मतलब

Apurva Srivastav
21 May 2024 6:57 AM GMT
सपने में इन देवी-देवता के हुए हैं दर्शन, तो जानें इसका मतलब
x
नई दिल्ली : सपने कई तरह के संकेत देते हैं, जिनको हम लोग समझ नहीं पाते। स्वप्न शास्त्र में सभी तरह के सपनों का वर्णन किया गया है। कुछ सपने शुभ और अशुभ माने जाते हैं। सोते समय कई बार हमें सपने में देवी-देवता दिखाई देते हैं। इस सपने का मतलब अलग-अलग होता है। ऐसे में आइए जानते हैं सपने में देवी-देवता को देखने से किस तरह के संकेत मिलते हैं।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने मां दुर्गा को देखना बेहद शुभ माना गया है। अगर आपने सपने में मां दुर्गा को देखा है, तो इस सपने मतलब यह है कि आपके जीवन के सभी तरह के दुख-संकट दूर होने वाले हैं।
अगर कभी सपने में भगवान श्रीराम के दर्शन हुए हैं, तो इस सपने का मतलब यह है कि आपको जीवन में कर्तव्यों को सही तरीके से निभाना चाहिए।
सनातन धर्म में मां लक्ष्मी का धन की देवी माना गया है। अगर आपने सपने मां लक्ष्मी को देखा है, यह सपना शुभ माना जाता है। इससे धन लाभ के संकेत मिलते हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होने वाला है।
सपने में शिवलिंग को देखना शुभ माना गया है। इस सपने का मतलब यह है कि महादेव के आशीर्वाद से आपको जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। इसके अलावा तरक्की और उन्नति होगी।
अगर सपने में भगवान गणेश दर्शन किए हैं, तो यह सपना जीवन में खुशहाली, समृद्धि आने का संकेत देता है। इस सपने से जीवन के संकट दूर होने के संकेत मिलते हैं।
Next Story