धर्म-अध्यात्म

इस दिन खरीदेंगे झाड़ू तो हो जायेंगे कंगाल

Apurva Srivastav
20 Jan 2023 9:30 PM IST
इस दिन खरीदेंगे झाड़ू तो हो जायेंगे कंगाल
x
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए।

आमतौर पर घर की साफ-सफाई करने के लिए झाड़ू का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हिंदू मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए कहा जाता है कि झाड़ू इस्तेमाल करते कुछ नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि गलत तरीके से झाड़ू इस्तेमाल करने से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी क्रम में झाड़ू खरीदते वक्त मुहू्र्त, दिन का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। क्योंकि गलत समय में खरीदी गई झाड़ू कई समस्याओं को जन्म दे सकती है। आइए जानते हैं कि झाड़ू किस दिन बिल्कुल भी नहीं खरीदनी चाहिए।

इस दिन न खरीदें झाड़ू
शनिवार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। इससे आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि शनिवार भगवान शनि का दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन झाड़ू खरीदने या पुरानी फेंकने से शनि दोष का सामना करना पड़ता है।
सोमवार
सोमवार के दिन भी झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है।
शुक्ल पक्ष
झाड़ू कभी भी शुक्ल पक्ष के दौरान नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन झाड़ू खरीदने को दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।
किस दिन न फेंके झाड़ू
झाड़ू खरीदने की तरह की फेंकने का भी एक मुहूर्त होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू कभी भी गुरुवार, शुक्रवार के दिन नहीं फेंकना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है। जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
किस दिन फेंके झाड़ू
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुरानी झाड़ू को शनिवार, अमावस्या, होलिका दहन या फिर ग्रहण के बाद फेंकना शुभ माना जाता है।
Next Story